सीवन में हड्डी रोड़ा को किया सील, गोशाला संचालक परेशान

सीवन में बने हड्डी रोड़ा को खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी ने पुलिस की सहायता से सील कर दिया। 17 सितंबर को ग्रामीणों व सरपंच प्रतिनिधि ने हड्डी रोड़ा पर ताला जड़ दिया था, लेकिन संचालक सर्वजीत ने ताला तोड़ दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 10:59 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 02:57 AM (IST)
सीवन में हड्डी रोड़ा को किया सील, गोशाला संचालक परेशान
सीवन में हड्डी रोड़ा को किया सील, गोशाला संचालक परेशान

जागरण संवाददाता, कैथल : सीवन में बने हड्डी रोड़ा को खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी ने पुलिस की सहायता से सील कर दिया। 17 सितंबर को ग्रामीणों व सरपंच प्रतिनिधि ने हड्डी रोड़ा पर ताला जड़ दिया था, लेकिन संचालक सर्वजीत ने ताला तोड़ दिया था।

पंचायत ने प्रस्ताव पास कर संचालक को नोटिस भेजकर 25 सितंबर सुबह आठ बजे तक हड्डी रोडा से सामान उठाने के लिए कहा था, लेकिन चौकीदार ने नोटिस ही रिसीव नहीं किया था। पंचायत ने उपमंडल मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार 24 सितंबर को ही नोटिस को मुख्य गेट पर चस्पा कर दिया था।

नोटिस में संचालक को पंचायत के समक्ष पेश होना था, लेकिन जब संचालक पेश नहीं हुआ तो बीडीपीओ रोजी ने मंगलवार सुबह साढे नौ बजे पुलिस की सहायता से मजदूरों को बाहर निकाल हड्डी रोडा को सील कर दिया।

दूसरी तरफ हड्डी रोड़ा को सील कर देने से पूरे जिला के गोशाला संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। मृत गायों को दफनाने के लिए संचालकों को जगह नहीं मिल रही है। पिछले 15 दिनों से मृत गायों को दफनाने के लिए गोशाला संचालक भटकते फिर रहे हैं।

बॉक्स

गोपाल गोशाला समिति के कोषाध्यक्ष रामदास ने बताया कि गो सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी कई बार भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, गो सेवा आयोग के सदस्य अमित बंसल व डीसी धर्मवीर ¨सह से मिल चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

गोपाल गोशाला में चार से पांच पशु की मौत हो जाती है। इस वजह से प्रशासन ने एक दिन चार पशुओं को दफनाया था, लेकिन अब फिर समस्या ज्यों की त्यों है। अब तक सौ से ज्यादा पशुओं की मौत हो चुकी है। जगह नहीं मिलने के कारण मृत पशुओं से महामारी फैलने का डर सताने लगा है।

बॉक्स

सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र ¨सह खारा का कहना है कि सीवन हड्डी रोड़ा में सिर्फ सीवन के ही पशुओं दफनाया जाना चाहिए, लेकिन यहां पूरे प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों से भी पशुओं को लाया जाता है। हड्डी रोडा के कारण रोड से निकलना भी मुश्किल हो गया था। मजबूर होकर ग्रामीणों व पंचायत को हड्डी रोड़ा को सील करना पड़ा।

बॉक्स

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि कार्यकारिणी उनसे मिली थी। उन्होंने डीसी से मिलवा दिया था। इसमें सीधे तौर पर वह कुछ नहीं कर सकते है। जिला प्रशासन ही समस्या का समाधान कर सकता है।

chat bot
आपका साथी