नपा सफाई कर्मचारियों की भूख हड़ताल खत्म

नगरपालिका परिसर में नपा के सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्मियों द्वारा पिछले दो दिनों से दिया जा रहा धरना और भूख हड़ताल का समापन हो गया। नगरपालिका कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को भी नपा कार्यालय में भूख हड़ताल व धरना पूंडरी इकाई के प्रधान भगवान की अध्यक्षता में दिया गया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:43 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:43 AM (IST)
नपा सफाई कर्मचारियों  की भूख हड़ताल खत्म
नपा सफाई कर्मचारियों की भूख हड़ताल खत्म

संवाद सहयोगी, पूंडरी:

नगरपालिका परिसर में नपा के सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्मियों द्वारा पिछले दो दिनों से दिया जा रहा धरना और भूख हड़ताल का समापन हो गया। नगरपालिका कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को भी नपा कार्यालय में भूख हड़ताल व धरना पूंडरी इकाई के प्रधान भगवान की अध्यक्षता में दिया गया और इसका समापन ब्लाक प्रधान कृष्ण करोड़ा ने भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को जूस पिला कर करवाया। भूख हड़ताल पर फायर बिग्रेड के प्रधान शीशपाल, जोगीराम, राकेश कुमार,नरेश, अभिषेक नगर पालिका से भगवान व सोना देवी बैठे थे। प्रधान भगवान ने बताया कि 17 अगस्त 2020 को नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ जो समझौता हुआ था उसको लागू करवाने के लिए आठ नवंबर को अंबाला कैंट स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज के आवास पर प्रदर्शन में नगर पालिका के कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी