शहर के 20 वार्डों में चलाया जा चुका सैनिटाइजेशन अभियान

फायर विभाग की गाड़ी से किया जा रहा सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:10 AM (IST)
शहर के 20 वार्डों में चलाया जा चुका सैनिटाइजेशन अभियान
शहर के 20 वार्डों में चलाया जा चुका सैनिटाइजेशन अभियान

फोटो संख्या : 05 - फायर विभाग की गाड़ी से किया जा रहा सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज जागरण संवाददाता, कैथल : कोरोना के केस लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना रोकथाम को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले भर में नगर परिषद और नगर पालिका की तरफ से सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। शहर में नगर परिषद सार्वजनिक स्थानों और वार्डों को सैनिटाइजेशन कर रही है। इसके लिए पांच टीमें काम कर रही हैं। शहर के 31 में से 20 वार्डों में अभियान पूरा हो चुका है। वार्ड के पार्षद भी नप के इस अभियान में साथ दे रहे हैं। जो वार्ड रह गए हैं उनमें भी अभियान चलाया जा रहा है। फायर विभाग की गाड़ी से भी सार्वजनिक स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया जा रहा है। रात के समय मुख्य बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर छिड़काव किया जाता है। जहां वाहन नहीं जा सकते उन स्थानों के लिए हाथ से स्प्रे करने वाली टंकी से काम लिया जा रहा है। इस कार्य के लिए चार कर्मचारी लगाए हुए हैं। सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार और लखविद्र सिंह की अध्यक्षता में काम किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों को भी मास्क, सैनिटाइजर और दस्ताने बांटे जा रहे हैं ताकि कोई परेशानी ना हो। बॉक्स

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों के साथ ही वार्डों में भी सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया जा रहा है। करीब 20 वार्डों में अभियान पूरा हो चुका है। जो वार्ड रह गए हैं उनमें भी अभियान चलाया जाएगा।

राम प्रताप गुप्ता ने बांटे मास्क

फोटो संख्या : 08

जासं, कैथल : कोरोना महामारी के चलते समाजसेवी राम प्रताप गुप्ता और उनकी युवा टीम ने शहीद भगत सिंह कालोनी से सैनिटाइजर अभियान चलाया। इसके अलावा राजौरी गार्डन कालोनी, पंत नगर कालोनी, सनसिटी और शहीद भगत सिंह कॉलोनी में लोगों को मास्क वितरित किए। गुप्ता ने कहा कि कोरोना एक वैश्विक महामारी है। इससे बचने के दो गज दूरी नियम और मास्क लगाना। इस अभियान के तहत सैनिटाइजर छिड़काव और मास्क वितरण लगातार किया जाएगा। इस मौके पर दिलबाग सिंह, सुनील रावल, सुरेंद्र लीला, सचिन तंवर, अनिल गर्ग, गौरव आजाद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी