शाम छह बजे रोजाना हर रूट पर चलेगी रोडवेज की बसें

लॉकडाउन में आने जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार से रोजाना शाम के छह बजे सभी रूटों पर रात्रि ठहराव रोडवेज की बसों का संचालन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:09 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:09 AM (IST)
शाम छह बजे रोजाना हर रूट  पर चलेगी रोडवेज की बसें
शाम छह बजे रोजाना हर रूट पर चलेगी रोडवेज की बसें

जागरण संवाददाता, कैथल: लॉकडाउन में आने जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार से रोजाना शाम के छह बजे सभी रूटों पर रात्रि ठहराव रोडवेज की बसों का संचालन किया जाएगा। बता दें कि लॉकडाउन में यात्रियों के हिसाब से बसों को रवाना किया जा है, लेकिन शाम को छह बजे कर्मचारियों व लॉकडाउन में छूट मिलने वाले लोगों को बसें नहीं मिलती थी। रात के समय तक यात्री बसों का इंतजार करते थे, लेकिन उसके बाद भी कई बार घर नहीं पहुंच पा रहे थे। यात्रियों ने मांग की थी कि शाम के समय बसों के समय को निर्धारित किया जाए ताकि यात्रियों को आने जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। बस स्टैंड पर बसों के इंतजार में घंटों न खड़ा होना पड़े। समय से अपने घर आ जा सकें।

बॉक्स- इन रूटों पर बस सेवा की शुरू

शाम के समय डिपो से करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, गुहला-चीका, नरवाना, असंध, राजौंद, पूंडरी व नरवाना इत्यादि रूटों के लिए बसों का संचालन होगा। इन बसों के चलने के बाद यात्रियों को आने जाने में फायदा मिलेगा। वहीं सुबह के समय आने वाले यात्रियों को भी इन बसों के चलने के बाद राहत मिलेगी।

रोडवेज को भी होगी आमदनी

रात्रि ठहराव बसें चलने के बाद रोडवेज की आमदनी में भी इजाफा होगा। इस समय रोडवेज की बसें न चलने के कारण आमदनी घट गई है। रोडवेज बसों में 20 यात्रियों को बैठने की अनुमति है। मास्क के बिना बस में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

यात्रियों की मांग के अनुसार चलाई है बसें

यात्रियों की शाम के समय बस चलाने की मांग आ रही थी, मांग को देखते हुए विभाग ने बसें चलाने का निर्णय लिया है। मास्क के बिना बसों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यात्रियों को मास्क के लिए जागरूक किया जा रहा है। चालक व परिचालकों को निर्देश दिए हुए हैं कि बसों को रोजाना सैनिटाइजर करें। वहीं मास्क न लगाने वाले लोगों से 500 रुपये जुर्माना के रूप में वसूले जा रहे हैं। बस स्टैंड पर सफाई प्रबंध के लिए निर्मल ताऊ यात्रियों को जागरूक कर रहा है।

- कमलजीत रोडवेज टीएम, कैथल

chat bot
आपका साथी