गुहला की मंडी में राइस मिलर्स ने नहीं खरीदा धान

हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जारी हड़ताल के चलते चीका के राइस मिलरों ने वीरवार को सातवें दिन भी मंडियों में धान की खरीद नहीं की। राइस मिलरों द्वारा खरीद ना करने से मंडियां धान के अंबार लग गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 06:54 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 06:54 AM (IST)
गुहला की मंडी में राइस मिलर्स ने नहीं खरीदा धान
गुहला की मंडी में राइस मिलर्स ने नहीं खरीदा धान

संवाद सहयोगी, गुहला चीका: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जारी हड़ताल के चलते चीका के राइस मिलरों ने वीरवार को सातवें दिन भी मंडियों में धान की खरीद नहीं की। राइस मिलरों द्वारा खरीद ना करने से मंडियां धान के अंबार लग गए हैं। पिछले कई दिनों से मंडियों में धान की रखवाली कर रहे किसान धान ना बिकने से दुखी है और वे अपनी धान को ट्रालियों में भरकर पड़ोसी राज्यों में ले जाने को मजबूर हैं। राइस मिलरों द्वारा की गई हड़ताल का असर अब बिहार व यूपी से मजदूरी करने आए मजदूरों पर भी पड़ने लगा है। राइस मिलों में काम शुरू ना होने से ये मजदूर पिछले कई दिनों से खाली बैठे हैं। मंडी में 1509 किस्म का धान कुछ राइस मिलरों ने खरीदा है, लेकिन पीआर धान की अभी तक खरीद नहीं की गई है। राइस मिलर सूरजभान सिगला, दिनेश गर्ग, बबलू गोयल, अट्टू गर्ग, सुभाष गोयल, राजेश मंगला ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते राइस मिलरों की धान खरीदने की हिम्मत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि राइस मिलों में धान की मिलिग करने का कार्य सीएमआर की धान से शुरू होता था, जिसके लिए सरकार ने गलत नीतियां लागू कर राइस मिल मालिकों को सीएमआर का कार्य न करने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में ना तो किसी भी किसान का नाम पोर्टल पर चढ़ाया जाता और राइस मिल मालिक जितना मर्जी धान मिलिग के लिए लगा सकता है, जबकि हरियाणा में मिल मालिक ऐसा नहीं कर सकते।

राइस मिल मालिक हड़ताल पर

चीका मंडी में बारीक धान की बिक्री तो हो रही है, लेकिन पीआर धान को लेकर प्रदेश के राइस मिल मालिक हड़ताल पर हैं। राइस मिल मालिकों की हड़ताल की सूचना चंडीगढ़ उच्चाधिकारियों को भेज दी है। मार्केट कमेटी धान खरीद करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

राजकुमार सचिव मार्केट कमेटी चीका।

धान खरीद के सभी प्रबंध किए गए

चीका की मंडियों में धान खरीद के सभी प्रबंध किए गए हैं। राइस मिल मालिकों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की हुई है। इसमें प्रशासन स्थानीय स्तर पर कुछ नहीं सकता। राइस मिल मालिक यदि अभी हड़ताल खोल देते हैं तो धान खरीद के लिए तैयार हैं।

शशि वसुंधरा, एसडीएम गुहला।

chat bot
आपका साथी