स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जिलेभर में शनिवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल देशभक्तिमय बना दिया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया। राजस्थानी हरियाणी व पंजाब गिद्दा की प्रस्तुति ने भी मन मोह लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 09:04 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 06:01 AM (IST)
स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जागरण संवाददाता, कैथल : जिलेभर में शनिवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल देशभक्तिमय बना दिया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया। राजस्थानी, हरियाणी व पंजाब गिद्दा की प्रस्तुति ने भी मन मोह लिया।

गायत्री स्कूल में मनाया गणतंत्र दिवस

संस, कैथल : माता गेट स्थित गायत्री स्कॉलर्स स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या वनिता गुप्ता ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । बच्चों ने विभिन्न प्रकार के देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। आठवीं के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं, डांस प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या वनिता गुप्ता ने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता बताई व बच्चों को देशभक्तों के जीवन से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक आयुष गर्ग ने बच्चों को बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत को पूर्ण-राज्य का दर्जा मिला था।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

संस, कैथल : बीआरडीएम पब्लिक स्कूल में 71वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य वरुण जैन द्वारा राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराया गया। गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ देश में मनाया जाता है यह वह दिन है। जब भारत ने अपने को संविधान लागू किया देश तो गणतंत्र राष्ट्र का दर्जा मिला। इस अवसर पर मानसी जैन, नीना धीमान, नीतू सिगला, सुनीता शर्मा, नीतू सिगला, गीता गौतम, डोली, अनु, गीता शर्मा, नेहा गर्ग, पूजा, समृति, हीना, मंजीत, मीनाक्षी, सिमरन, आरती, आंचल, दिव्या उपस्थित रहे।

ओएडीएवी पब्लिक स्कूल गणतंत्र दिवस में झूमे विद्यार्थी

ओएडीएवी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुमन निझावन ने ध्वजारोहण कर किया। उसके बाद बच्चों को राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर 71 वें गणतंत्र समारोह की बधाई भी दी।

शेमरॉक पब्लिक स्कूल में मनाया गणतंत्र दिवस

संस, कैथल : शेमरॉक पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य नीलम मोदगिल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जहां सभी बच्चों ने उस राज्य की जनसंख्या, उसके सीएम, भाषा, लोक नृत्य, नदियों व अन्य प्रकार की जानकारी दी गई, जिस राज्य का वे प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में संबंधित राज्य का लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति प्रस्तुति के माध्यम से गणतंत्र दिवस पर देश के शहीदों को नमन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तामिलनाडू से भारतनाट्यम, यूपी से कत्थक, केरला से कथकली, मणिपुरी से मणिपुरी नृत्य, पंजाब से भांगड़ा व गिद्दा, गुजरात से गरबा व डांडिया नृत्य, राजस्थान से घूमर डांस, आसाम से बिहू व उत्तरिया, महाराष्ट्र से लावणी, हिमाचल प्रदेश से नाती, कुल्लू डांस, हरियाणा से झूमर धमाल, डांस प्रस्तुत किया गया। जिनका बच्चों ने खूब आनंद उठाया। मोदगिल ने बच्चों की प्रस्तुति व उनके बनाए खाद्य पदार्थों की जमकर प्रशंसा की और कहा कि इस आयोजन में जहां गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी मिली है। विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकों ने भी खूब मेहनत की। इस बारे में भी जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी