कसाण तीर्थ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था : सूरजभान कटारिया

कलायत मटौर गांव स्थित प्राचीन श्री कसाण तीर्थ धाम परिसर में सिद्ध बाबा संदोख दास की मूर्ति प्रतिष्ठा के वार्षिक उपलक्ष्य में भीष्म द्वादशी पर्व मनाया गया। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्री तीर्थ के वार्षिकोत्सव भंडारे में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से सूरजभान कटारिया ने पूजा अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 07:08 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 07:08 AM (IST)
कसाण तीर्थ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था : सूरजभान कटारिया
कसाण तीर्थ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था : सूरजभान कटारिया

संवाद सहयोगी, कलायत : मटौर गांव स्थित प्राचीन श्री कसाण तीर्थ धाम परिसर में सिद्ध बाबा संदोख दास की मूर्ति प्रतिष्ठा के वार्षिक उपलक्ष्य में भीष्म द्वादशी पर्व मनाया गया। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्री तीर्थ के वार्षिकोत्सव भंडारे में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से सूरजभान कटारिया ने पूजा अर्चना की। समारोह की रहनुमाई श्री तीर्थ मटौर महंत सुमेर दास ने की।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जसवंत पठानिया, पूर्व जिला विस्तारक रामलाल आर्य, माजरा के महंत परमानंद पुरी, जगमंदर बैरागी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। श्री तीर्थ मटौर के मुख्य महंत कौल दास के चार जनवरी 2021 ब्रह्मालीन हो गए थे। महंत सुमेर दास को मुख्य महंत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आसपास के लगभग दर्जन भर गांव के हजारों श्रद्धालुओं ने वार्षिक उत्सव पर आयोजित प्रसाद ग्रहण किया। शुरू से ही देश-प्रदेश के लोगों की धार्मिक स्थल के प्रति गहरी आस्था रही है। भारतीय सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए श्री तीर्थ का सौंदर्यीकरण किया गया है।

प्राचीन काल से जुड़ी संस्कृति की झलक धार्मिक स्थल पर देखी जा सकती है। आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को कायम रखते हुए ग्रामीणों ने श्री तीर्थ को नया रूप देने में जो योगदान दिया है वह प्रशंसनीय है। श्री तीर्थ शुरू से ही जन सेवा के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता आया है।

उन्होंने कहा कि शुरू से ही देश-प्रदेश के लोगों की धार्मिक स्थल के प्रति गहरी आस्था रही है। भारतीय सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए श्री तीर्थ का सौंदर्यीकरण किया गया है।

chat bot
आपका साथी