राहत : मुन्ना रेहड़ी, डीग, बाकल व पाई नरवाना बस सेवा शुरू

कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या कम होने के बाद अब धीरे-धीरे ग्रामीण रूट पर भी बस दौड़ना शुरू हो गई। बुधवार से कैथल डिपो ने मुन्ना रेहड़ी डीग बाकल व पाई नरवाना बस सेवा शुरू कर दी है। बता दें कि तीन मई को लाकडाउन के कारण इन बसों को बंद कर दिया था तभी से ये बस सेवा बंद पड़ी थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:00 AM (IST)
राहत : मुन्ना रेहड़ी, डीग, बाकल व पाई नरवाना बस सेवा शुरू
राहत : मुन्ना रेहड़ी, डीग, बाकल व पाई नरवाना बस सेवा शुरू

जागरण संवाददाता, कैथल : कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या कम होने के बाद अब धीरे-धीरे ग्रामीण रूट पर भी बस दौड़ना शुरू हो गई। बुधवार से कैथल डिपो ने मुन्ना रेहड़ी, डीग, बाकल व पाई नरवाना बस सेवा शुरू कर दी है। बता दें कि तीन मई को लाकडाउन के कारण इन बसों को बंद कर दिया था, तभी से ये बस सेवा बंद पड़ी थी। अब ये बस सेवा शुरू होने से गांव से शहर आने जाने में लोगों को परेशानी नहीं रहेगी। यात्री समय से आ जा सकेंगे। इन बसों का रात्रि ठहराव गांव में होगा। सुबह के समय गांव से बसें यात्रियों को लेकर बस स्टैंड पहुंचेगी।

निजी वाहनों से सफर कर रहे थे तय

इन रूटों पर बस सेवा बंद होने के कारण यात्री निजी वाहनों में सफर तय कर रहे थे। निजी वाहन चालक अपने मनमर्जी का किराया वसूलते थे। समय-से लोग गांव से शहर नहीं आ पा रहे थे। कई-कई घंटों लोगों को वाहनों का इंतजार करना पड़ता था।

इस सप्ताह सभी ग्रामीण रूटों पर बस सेवा की जाएंगी शुरू : अजय गर्ग

ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। कोरोना से जो रूट बंद पड़े थे, अब उन रूटों को इसी सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। गांव से आने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इन बसों के चलने के बाद आमदनी में इजाफा होगा।

अजय गर्ग, जीएम रोडवेज कैथल।

जिला एवं सत्र न्यायधीश ने बाल उपवन का किया औचक निरीक्षण

जागरण संवाददाता, कैथल : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायधीश नरेश कत्याल ने वृद्ध आश्रम और बाल उपवन सनातन धर्म मंदिर का औचिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर कोरोना महामारी के दौरान सुरक्षा के इंतजामों की जानकारी ली। इसके साथ ही उनके खाने पीने और साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली। प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं न्यायधीश ने नरेश कत्याल ने वहां मौजूद वृद्धजनों और बच्चों से उनका हाल चाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। इसके साथ ही बाल आश्रम के मैनेजर को निर्देश दिए कि आश्रम में रहने वाले और बाहर से आने वाले लोगों को कोरोना महामारी से सुरक्षा से संबंधित नियमों की पालना सुनिश्चित की जाए। सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की पालना की जाए ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को फैलने से रोका जा सके। इस औचिक निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव दानिश गुप्ता दानिश गुप्ता और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रजनी कौशल भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी