इको-क्विज में रजनी तो पेंटिग प्रतियोगिता में मनप्रीत ने मारी बाजी

राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योड़क में वन एवं वन्य जीव विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रकम सिंह ने की। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर रामकेश वन रक्षक सुरेश कुमार इशेंद्र व धूप सिंह विशेष रुप से मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 08:00 AM (IST)
इको-क्विज में रजनी तो पेंटिग प्रतियोगिता में मनप्रीत ने मारी बाजी
इको-क्विज में रजनी तो पेंटिग प्रतियोगिता में मनप्रीत ने मारी बाजी

कैथल (वि) : राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योड़क में वन एवं वन्य जीव विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रकम सिंह ने की। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर रामकेश, वन रक्षक सुरेश कुमार, इशेंद्र व धूप सिंह विशेष रुप से मौजूद रहे। इको-क्विज व पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की गई। हिदी प्राध्यापक डा. विजय कुमार चावला ने बताया कि प्रदेश में एक से सात अक्टूबर तक वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। अभियान से पहले विद्यालय में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। कक्षा नौ से 12 वर्ग के 79 विद्यार्थियों ने इको-क्विज व पेंटिग प्रतियोगिता में भाग लिया। 65 विद्यार्थियों ने इको-क्विज में व 14 विद्यार्थियों ने पेंटिग प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में सुमन मलिक नें विशेष सहयोग रहा।

इको-क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की रजनी ने प्रथम, वंदना ने दूसरा व सलोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से पेंटिग प्रतियोगिता में 11वीं की मनप्रीत ने प्रथम, कक्षा दसवीं की सानिया ने दूसरा व विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अशोक कुमार, पूनम रानी, नरेश कुमार व मंदीप मौजूद थे।

ओएसडीएवी स्कूल में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

कैथल (वि) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। इनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्या जसबीर कौर ने कहा कि हमें किसी भी काम को करने से पहले अपने आप को उसके लिए पूरी तरह से तैयार करना पड़ता है। इसमें स्वास्थ्य सर्वोपरि है। शरीर को स्वस्थ रखने से मन स्वस्थ होता है और कार्य में मन लगता है। व्यक्ति कार्य में सफल भी हो जाता है। हमें जीवन में सबसे पहले अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता धर्मपाल शर्मा ने संतुलित भोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे लिए पारिवारिक होने के साथ-साथ सामाजिक होना भी बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में आनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छठी से 12वीं कक्षा तक के करीब एक हजार छात्रों ने भाग लिया। बाद में उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

chat bot
आपका साथी