25 करोड़ की राशि से होगा पूंडरीक तीर्थ का कायाकल्प : गोलन

पर्यटन निगम के चेयरमैन और विधायक रणधीर सिंह गोलन ने कहा है कि सरकार ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने के अलावा पर्यटन को भी बढ़ावा देने में लगी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 06:18 AM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 06:18 AM (IST)
25 करोड़ की राशि से होगा पूंडरीक  तीर्थ का कायाकल्प : गोलन
25 करोड़ की राशि से होगा पूंडरीक तीर्थ का कायाकल्प : गोलन

संवाद सहयोगी, पूंडरी : पर्यटन निगम के चेयरमैन और विधायक रणधीर सिंह गोलन ने कहा है कि सरकार ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने के अलावा पर्यटन को भी बढ़ावा देने में लगी हुई है। गोलन पूंडरीक तीर्थ का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार इस बात के लिए भरसक प्रयास कर रही है कि जो भी एतिहासिक धरोहर और तीर्थ हैं उनकी ओर ध्यान देकर उनका कायाकल्प किया जाए। इसके लिए धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सरकार का पूरा ध्यान अभी लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की ओर चला गया है। उसके बावजूद सरकार मंजूर हुए कार्यों पर तेजी से काम कर रही है। पूंडरीक तीर्थ पर 25 करोड़ की राशि खर्च करके इसका कायाकल्प करने के साथ-साथ इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। तीर्थ पर सुंदर झील बनाने के साथ-साथ यहां पार्क और अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जांएगी। तीर्थ पर लगने वाले विशाल मेले को भी तीर्थ की दशा सुधरने के बाद शुरू करवाया जाएगा। विधायक ने उम्मीद जताई कि तीर्थ पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। दौरे के दौरान उनके साथ पर्यटन निगम के आलाधिकारियों के अलावा कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने मैप के जरिए तीर्थ पर करवाए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा से विधायक को अवगत करवाया। इस मौके पर एचटीसी चंडीगढ़ के एमडी नीरज, नपा सचिव अशोक कुमार, नपा चेयरपर्सन प्रतिनिधि मोनू खुराना, पार्षद प्रतिनिधि मनदीप गोलन, पार्षद पवन सैनी, कृष्ण पाई गेट मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी