सब्जियों के दाम छू रहे है आसमान

पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। पहले के मुकाबले सब्जियों के दाम दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं। जिस वजह से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है और सब्जियों के दाम बढ़ने का असर हर वर्ग पर होता नजर आ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 06:03 AM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 06:03 AM (IST)
सब्जियों के दाम छू रहे है आसमान
सब्जियों के दाम छू रहे है आसमान

राजौंद: पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। पहले के मुकाबले सब्जियों के दाम दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं। जिस वजह से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है और सब्जियों के दाम बढ़ने का असर हर वर्ग पर होता नजर आ रहा है। कोरोना महामारी की वजह से लोगों की आर्थिक हालत पहले से ही खराब चल रही थी कि सब्जियों के दामों ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। सब्जी लेने आए कुछ लोगों ने बताया कि सब्जियों के दाम दोगुने से ज्यादा हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी