किसानों के हित में हर कुर्बानी देने को तैयार : अभय चौटाला

इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए अंबाला के शंभु बार्डर से ट्रैक्टर यात्रा लेकर निकले और गांव क्योड़क के पास थाना टोल प्लाजा पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:03 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:03 AM (IST)
किसानों के हित में हर कुर्बानी देने को तैयार : अभय चौटाला
किसानों के हित में हर कुर्बानी देने को तैयार : अभय चौटाला

जागरण संवाददाता, कैथल: इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद से

विधायक अभय सिंह चौटाला तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए अंबाला के शंभु बार्डर से ट्रैक्टर यात्रा लेकर निकले और गांव क्योड़क के पास थाना टोल प्लाजा पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे किसानों के हितों के हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। इतिहास गवाह है कि ताऊ देवी लाल परिवार ने सत्ता को जूती की नोक पर रखा है। किसान हित के लिए पहले किसान हैं, फिर पार्टी है और किसानों के हर आंदोलन व संघर्ष में इनेलो पूरी तरह से साथ है। वे यहां से कलायत होते हुए नरवाना के लिए रवाना हो गए। ट्रैक्टर यात्रा के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि केंद्र को काले कृषि कानूनों को रद करना ही पड़ेगा और आंदोलनरत अन्नदाता को जीत हासिल होगी। अन्नदाताओं की

शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। पार्टी से ऊपर उठकर हम सब पहले किसान हैं। इसलिएहमारा धर्म और नैतिक कर्तव्य के चलते हम किसानों के साथ मुसीबत, संकट वपरीक्षा की घड़ी में साथ है। ताऊ देवी लाल ने किसानों के हित के लिए प्रधानमंत्री तक के पद को ठोकर मार दी थी, उन्हीं के पदचिह्नों परचलते हुए इनेलो किसान हित के लिए हर कुर्बानी देने को तत्पर है। चौटाला ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसरपर सरकार को तीनों कानून रद करके देश की जनता को तोहफा देना चाहिएनहीं तो किसानों की ट्रैक्टर रैली एतिहासिक होगी। इस अवसर पर इनेलो प्रदेश महासचिव अशोक जैन, जिलाध्यक्ष राजा राम माजरा, शशिभूषण वालिया, अनिल तंवर, ईश्वर मैहला, ओमप्रकाश कैरा, बलबीर मटौर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी