चार महीने बाद दोबारा बनने शुरू हुए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट

जिला खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों के ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब चार महीनों से नए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट नहीं बनाए जा रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 06:51 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 06:51 AM (IST)
चार महीने बाद दोबारा बनने शुरू हुए  ग्रेडेशन सर्टिफिकेट
चार महीने बाद दोबारा बनने शुरू हुए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट

जागरण संवाददाता, कैथल : जिला खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों के ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब चार महीनों से नए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट नहीं बनाए जा रहे थे। विभाग ग्रुप डी की भर्ती को लेकर उलझा हुआ था और जो नियमित रूप से ग्रेडेशन बनते थे वह नहीं बनाए जा रहे थे।

विभाग के पास विभिन्न खेलों के करीब 25 खिलाड़ियों ने आवेदन किया हुआ है, जिसमें से सात खिलाड़ियों के डी ग्रेड के ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाए गए हैं। इनमें छह फुटबाल और एक जूडो खेल का बना है। विभाग की ओर से जिलास्तर पर सी और डी ग्रेड के सर्टिफिकेट बनाकर दिए जाते हैं। अब खिलाड़ी सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अंबाला रोड स्थित जिला खेल कार्यालय में पहुंच रहे हैं। खेल प्रशिक्षकों की कमेटी उनकी जांच करने के बाद ग्रेडेशन बनाकर देती है। खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सर्टिफिकेट बनाए जाते हैं।

इनके बनते हैं सर्टिफिकेट

सी ग्रेड के सर्टिफिकेट के लिए सीनियर नेशनल में मेडल होना जरूरी है। डी ग्रेड के लिए नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने पर, स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में मेडल, खेल महाकुंभ स्टेट में मेडल, जूनियर नेशनल में मेडल और सीनियर स्टेट में मेडल होना जरूरी है। जो खिलाड़ी किसी भी कॉलेज में स्पो‌र्ट्स कोटा में दाखिला लेना चाहता है, इसके लिए यह सर्टिफिकेट बहुत जरूरी है। बिना सर्टिफिकेट खिलाड़ी को खेल कोटा में दाखिला नहीं मिलता। सरकारी नौकरियों में भी स्पो‌र्ट्स कोटा होता है। उसमें आवेदन करने के लिए भी खिलाड़ी के पास भर्ती की श्रेणी के हिसाब से ए, बी, सी या डी सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

दोबारा से खिलाड़ियों के आवेदन लिए जा रहे

जिला खेल अधिकारी सतविद्र गिल ने बताया कि कुछ महीनों से ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाने का कार्य बंद था। अब दोबारा से खिलाड़ियों के आवेदन लिए जा रहे हैं। सात खिलाड़ियों को ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाकर दिए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी