डीजे बंद करवाने गई पुलिस टीम पर हमला, दो कर्मी घायल

मंगलवार देर रात वार्ड सात में एक मकान में बज रहे डीजे को बंद करवाने पहुंची पुलिस टीम पर डीजे पर नाच रहे लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एएसआइ अजमेर सिंह इएसआइ रमेश कुमार घायल हो गए जबकि थाना प्रभारी उमेद सिंह बाल-बाल बच गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 10:43 AM (IST) Updated:Thu, 07 Mar 2019 10:43 AM (IST)
डीजे बंद करवाने गई पुलिस टीम  पर हमला, दो कर्मी घायल
डीजे बंद करवाने गई पुलिस टीम पर हमला, दो कर्मी घायल

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : मंगलवार देर रात वार्ड सात में एक मकान में बज रहे डीजे को बंद करवाने पहुंची पुलिस टीम पर डीजे पर नाच रहे लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एएसआइ अजमेर सिंह, इएसआइ रमेश कुमार घायल हो गए जबकि थाना प्रभारी उमेद सिंह बाल-बाल बच गए। चीका थाना प्रभारी उमेद सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर सात नहर की पटरी पर बने राधा नामक महिला के मकान में देर रात तक ऊंची आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को की थी। वहां पुलिस भेजी तो लोगों ने कुछ देर के लिए डीजे बंद कर दिया और उसके बाद दोबारा से डीजे बजाना शुरू कर दिया गया। रात करीब साढ़े 12 बजे वे टीम के साथ गश्त कर रहे थे तो दोबारा से उनके पास शिकायत आई। मौके पर जाकर महिला व उसके परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे भड़क गए। डीजे पर नाच रहे लोग घरों की छतों पर चढ़ गए और उन पर ईंट बरसाने लगे। आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों पर तेजधार हथियार से भी हमला किया गया। बाक्स-

पुलिस कर्मचारियों से बहस करते हुए महिला का वीडियो वायरल

इस मामले में पुलिस कर्मचारियों से बहस करते हुए महिला का वीडियो भी वायरल हुआ है। महिला इसमें यह कहते हुए नजर आ रही है की डीजे बजाने के लिए पांच बजे तक पैसे दिए हैं, वे किसी की परवाह नहीं करती, अपने घर में डीजे बजा रही हूं, किसी को क्या एतराज है। वे किसी के आदेशों को नहीं मानेंगी। बॉक्स

दस लोगों को किया गया गिरफ्तार

मारपीट की घटना के बाद ही थाने से अन्य पुलिस कर्मचारियों को बुलाया गया। पुलिस ने वहां से पांच पुरुष व पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया और थाने ले गए। घर की मालकिन राधा भागने में कामयाब हो गई। डीजे को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी उमेद सिंह की शिकायत पर थाने में आरोपित महिला राधा, प्रमोद यादव, संजीव, मांगे राम, जसविद्र, बलदेव, नीतू, बलबीरो, पूजी व गुरमीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपितों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी