लॉकडाउन नियम तोड़ने पर पुलिस की सख्ती, किए 205 चालान

लॉकडाउन में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती की गई है। जिसके तहत पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है। मंगलवार को भी पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने पर 205 चालान काटे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 06:20 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 06:20 AM (IST)
लॉकडाउन नियम तोड़ने पर पुलिस  की सख्ती, किए 205 चालान
लॉकडाउन नियम तोड़ने पर पुलिस की सख्ती, किए 205 चालान

जागरण संवाददाता, कैथल : लॉकडाउन में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती की गई है। जिसके तहत पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है। मंगलवार को भी पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने पर 205 चालान काटे। जिसमें 143 चालान यातायात नियम तोड़ने तो 62 चालान मास्क के किए।

पुलिस पीआरओ ने बताया कि कि पुलिस द्वारा लोगों को कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए नियमों की पालना करवाने के लिए लोगों को जागरुक करने के साथ विभिन्न स्थानों पर जाकर निशुल्क मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं। वहीं, जो लोग नियमों का पालन नहीं करते, उसके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाती है। प्रवक्ता ने बताया यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले नागरिकों पर लगाम कसा गया। जिसके तहत पुलिस ने कुल 143 चालान काटे। जिसमें बना हेलमेट के 18 दोपहिया वाहन चालक, दोपहिया पर तीन सवारी का एक वाहन व बगैर नंबर प्लेट के एक वाहन का चालान काटा गया। प्रवक्ता ने बताया कि इन चालानों में यातायात नियमों की घोर अनदेखी करने वाले छह वाहनों को पुलिस द्वारा जब्त किया गया।

कोरोना महामारी से बचाव को लेकर बांटे मास्क व सैनिटाइजर

जागरण संवाददाता, कैथल : गांव बाबा लदाना में समाजसेवी बलराज ने गांव को कोरोना महामारी से बचाव को लेकर लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। उन्होंने गांव वासियों को इस महामारी से बचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि घर से बाहर तभी निकले जब कोई जरूरी कार्य हो। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। मास्क व सैनिटाइज कर प्रयोग करने से ही इस महामारी को फैलने से रोका जा सकता है। गांव की सरपंच रीतू रानी ने बलराज के इस कार्य की सराहना की। कहा कि गांव के दूसरे लोगों को भी इस मुहिम से जुड़कर लोगों को संक्रमण से बचाव को लेकर आगे आना चाहिए।

chat bot
आपका साथी