बाढ़ग्रस्त गांवों के बचाव की योजनाएं युद्धस्तर पर चल रही : ईश्वर सिंह

हलका विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि गुहला में बाढ़ प्रभावित गांवों के बचाव प्रबंधन के लिए बनाई गई विभिन्न योजनाओं पर तेजी से काम चल रहे हैं। विधायक ने बताया कि गुहला हलका बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है पिछले वर्ष अधिक बरसात में कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:18 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:18 AM (IST)
बाढ़ग्रस्त गांवों के बचाव की योजनाएं  युद्धस्तर पर चल रही : ईश्वर सिंह
बाढ़ग्रस्त गांवों के बचाव की योजनाएं युद्धस्तर पर चल रही : ईश्वर सिंह

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : हलका विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि गुहला में बाढ़ प्रभावित गांवों के बचाव प्रबंधन के लिए बनाई गई विभिन्न योजनाओं पर तेजी से काम चल रहे हैं। विधायक ने बताया कि गुहला हलका बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है पिछले वर्ष अधिक बरसात में कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी थी। इन गांवों के जन प्रतिनिधियों ने बाढ़ से बचाव के लिए समस्या का निवारण करने की मांग उठाई थी।

इसके साथ ही उच्च अधिकारियों को इस विषय से अवगत करवाया था। उन्होंने चल रही योजनाओं को लेकर बताया कि इन योजनाओं में गांव माजरी, कसौर, सुल्तानियां और अगौंध के फ्लड वाटर की निकासी को घग्गर बंध तक ले जाने के लिए 37 लाख की लागत से पाइप डाले जा रहे हैं। गांव स्यूमाजरा, और दाबन खेडी के फ्लड वाटर की निकासी को घग्गर बंध तक ले जाने के लिए 39 लाख के पाइप लाइन लगाई जा रही हैं। बाढ़ की स्थिति पूरा नियंत्रण रखने के लिए अधिकारियों से सीधे संपर्क में हैं।

असंध- कैथल मार्ग पर डिवाइडर पर लगाए गए पौधे देखभाल के अभाव में सूखे

संस, राजौंद: असंध- कैथल मार्ग पर डिवाइडर पर लगाए गए पौधे देखभाल के अभाव में सूख गए, लेकिन संबंधित विभाग का इस और कोई ध्यान नहीं है। एक तरफ तो सरकार पेड़ पौधे लगाने के लिए जागरूक कर रही है। दूसरी तरफ पौधों की देखभाल नहीं कर रही है। बेसहारा पशु पौधों को तोड़ रहे है। जींद मोड़ से रोहेड़ा मोड़ तक अब डिवाइडर पर एक भी पौधा नजर नहीं आता। दुकानदार श्याम सिंह, रामकुमार, राजेश, सुरेंद्र, रमेश, कृष्ण ने कहा कि यहां पौधे लगाने से आसपास का वातावरण साफ रहता है।

chat bot
आपका साथी