वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से होगा लोगों को लाभ :पाशा जैन

लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय सचिव प्रज्ञा पाशा जैन ने वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को लेकर बताया कि वन नेशन वन राशन कार्ड योजना देश मे जल्द ही लागू होने जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:52 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 09:52 AM (IST)
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना  से होगा लोगों को लाभ :पाशा जैन
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से होगा लोगों को लाभ :पाशा जैन

जागरण संवाददाता, कैथल : लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय सचिव प्रज्ञा पाशा जैन ने वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को लेकर बताया कि वन नेशन वन राशन कार्ड योजना देश मे जल्द ही लागू होने जा रही है। यह लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी।

इससे देश मे राशन लेना आसान हो जाएगा। इसका सीधा लाभ देश में प्रवासियों को मिलेगा। जैन ने यह बताया कि भारतीय खाद्य निगम व भारत सरकार गरीब, मजदूरों व देश की हर नागरिक की खाद्य समस्याओं को दूर करने मे तत्पर है।

जैन ने बताया की पुराना आधार पंजीकृत राशन कार्ड ही इस योजना का लाभ लेने के लिए मान्य होगा 7 30 जून 2020 तक देश के 17 राज्यों को इस योजना को पूर्णतया: लागू कर दिया जाएगा। इसका सीधा फायदा 600 मिलियन से 800 मिलियन लोगों को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि देश मे ई-वितरण प्रणाली (ईपीडी) को लागू करने के लिए केंद्रीय खाद्यमंत्री रामविलास पासवान ने देश के राज्यों के खाद्यमंत्रियों से राज्यों मे ई-वितरण प्रणाली को सख्ती से लागू करने का आह्वान किया हैं ताकि जनता को आसानी से राशन उपलब्ध हो सके।

chat bot
आपका साथी