सूर्य की तेज तपिश से लोग हुए बेहाल

जागरण संवाददाता, कैथल : बृहस्पतिवार को सूर्य की तेज बृहस्पतिवार को सूर्य की तेज तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप के चलते सड़कें सुनसान दिखी। गर्मी सेबचने के लिए लोग घरों में दुबके हुए नजर आए। दोपहर के समय चली लू से बचने के लिए लोग सिर पर कपड़ा व महिलाएं मुंह पर चुन्नी बांधकर सफर करते दिखी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले एक सप्ताह तक इसी तरह से मौसम रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 10:59 PM (IST) Updated:Thu, 24 May 2018 10:59 PM (IST)
सूर्य की तेज तपिश से लोग हुए बेहाल
सूर्य की तेज तपिश से लोग हुए बेहाल

जागरण संवाददाता, कैथल : बृहस्पतिवार को सूर्य की तेज तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप के चलते सड़कें सुनसान दिखी। गर्मी सेबचने के लिए लोग घरों में दुबके हुए नजर आए। दोपहर के समय चली लू से बचने के लिए लोग सिर पर कपड़ा व महिलाएं मुंह पर चुन्नी बांधकर सफर करते दिखी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले एक सप्ताह तक इसी तरह से मौसम रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं तापमान बढ़ने के कारण लू चलने से बीमारियों ने भी दस्तक दे दी है। अस्पतालों में हैजा, पेचिस, उल्टी-दस्त एवं बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिजली के अघोषित कटों ने भी लोगों का काफी परेशान किया। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे, लेकिन वह भी कुछ पल के लिए ही गर्मी से निजात दिला सके।

पिछले तीन दिनों से तापमान 42 डिग्री से ज्यादा होने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित है। सुबह दस बजते ही सूर्यदेव के तीखे तेवर से आसमान से आग बरसने लगती है। दोपहर होते-होते तो गर्मी बढ़ जाती है। शहर के बाजारों पर भी इस मौसम का असर दिखाई देने लगा है, केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं बिजली के लगते कटों से लोग गर्मी से बचने के लिए पेड़ों का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तो दिन में मात्र दो घंटे मुश्किल से बिजली आपूर्ति हो रही है। रात को भी तीन से चार बार एक घंटे से ज्यादा कट लग रहे हैं।

बॉक्स

पानी की किल्लत से कालोनी वासी परेशान

भीषण गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। शहर के वार्ड नंबर 18, 29 सहित शक्ति नगर, डीएवी कालोनी, हरसौला बस्ती, आंबेडकर नगर, फ्रेंड्स कालोनी, चंदाना गेट कालोनी में पीने के पानी को लेकर लोग परेशान हैं। चंदाना गेट पर पब्लिक हेल्थ विभाग के तीन बोर ठप हो गए हैं, इस कारण लोगों को दूरदराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी