प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल 44 के पार पहुंचा पारा

सूर्य देवता ने एक बार फिर सूर्य देवता ने एक बार फिर अपना भयंकर रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को पारा 44 डिग्री को पार कर गया। न्यूनतम पारा भी 30 डिग्री के ऊपर रहा। बढ़ते तापमान के साथ ही गर्म हवाओं से भी लोग बेहाल दिखे। गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर वाहन कम नजर आने के साथ ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 11:36 PM (IST)
प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल 44 के पार पहुंचा पारा
प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल 44 के पार पहुंचा पारा

जागरण संवाददाता, कैथल : सूर्य देवता ने एक बार फिर अपना भयंकर रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को पारा 44 डिग्री को पार कर गया। न्यूनतम पारा भी 30 डिग्री के ऊपर रहा। बढ़ते तापमान के साथ ही गर्म हवाओं से भी लोग बेहाल दिखे। गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर वाहन कम नजर आने के साथ ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के बाद मिली अस्थायी राहत के बाद एक बार फिर सुबह निकलते ही सूरज की तपिश महसूस की जा रही है। हालांकि आने वाले चार पांच दिन तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बता दें कि पिछले साल 22 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था, जो इस बार 44 तक पहुंच गया है।

बॉक्स

धूप में काम करने से बचें

सरकारी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में गर्मी की चपेट में आने वाले मरीजों की ओपीडी लगातार बढ़ रही है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. जितेंद्र गिल ने कहा कि इस दौरान खेतों में किसान और मजदूर वर्ग दोपहर को भी काम में लगा रहता है। दोपहर 11 बजे से तीन बजे तक काम करने से बचें और खुद को सूर्य की तपीश से दूर रखें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें। धूप से बचने के साथ ही संतुलित खानपान से भी खुद को गर्मी से बचाया जा सकता है।

बॉक्स

प्रभावित हो रहा धान रोपाई का कार्य

बढ़ रहे तापमान से खेतों में धान रोपाई के लिए छोड़ा गया पानी भी सूखने लगा है। इससे धान कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बिजली के कट किसानों की इस परेशानी को और बढ़ा रहे हैं। बिजली विभाग का दावा है कि किसानों को छह से आठ घंटे के बीच बिजली दी जा रही हैं, वहीं किसान इससे इनकार करते हैं और कहते हैं कि मुश्किल से चार पांच घंटे ही बिजली खेतों में दी जा रही है। ज्यादातर किसानों ने गर्मी के चलते धान रोपाई के कार्य को रोक दिया है और मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं। एक अच्छी बारिश के साथ ही किसानों का धान रोपाई का कार्य पूरा हो जाएगा।

वर्जन

हिसार कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार अगले चार पांच दिन तक आसमान में बादल छाएं रहेंगे, लेकिन गर्मी से राहत अभी मुश्किल है। औसतन अधिकतम तापमान 42 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 30 के ऊपर आगे भी बना रहेगा।

- डॉ. जसबीर ¨सह, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र कैथल।

----------------

chat bot
आपका साथी