भाजपा के विकास कार्य को देखते हुए बरोदा की जनता देगी वोट: तेजबीर

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूरे प्रदेश में ईमानदारी व पारदर्शिता से विकास कार्य करवाए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने छह वर्ष के शासनकाल में बिना किसी भेदभाव के समान विकास कार्य करवाया एवं सभी वर्गों के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:16 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:16 AM (IST)
भाजपा के विकास कार्य को देखते हुए  बरोदा की जनता देगी वोट: तेजबीर
भाजपा के विकास कार्य को देखते हुए बरोदा की जनता देगी वोट: तेजबीर

संवाद सहयोगी ढांड:

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूरे प्रदेश में ईमानदारी व पारदर्शिता से विकास कार्य करवाए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने छह वर्ष के शासनकाल में बिना किसी भेदभाव के समान विकास कार्य करवाया एवं सभी वर्गों के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं। पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता तेजवीर सिंह ने बातचीत करते हुए बताया कि बरोदा की जनता का लगाव भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त के साथ ज्यादा दिखाई दे रहा है। और हर गांव, शहर गली -मोहल्ले में भाजपा का ही जनाधार बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसके कारण बरोदा के उपचुनाव में भाजपा के गठबंधन प्रत्याशी पहलवान योगेश्वर दत्त भारी मतों के साथ विजय प्राप्त करेंगे। जनता मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विकास कार्यों से और जनकल्याणकारी नीतियों से खुश है। वह भाजपा के विकास कार्य को देखते हुए वोट देगी।

--

chat bot
आपका साथी