पानी निकासी की ठप व्यवस्था से तंग लोगों ने किया पलायन का एलान

पीर कालोनी और उप मंडल नागरिक अस्पताल के पास जिन परिवारों के सामने आशियाना धंसने की समस्या आई है उससे स्थिति भयावह बनी है। बच्चे भी परिवारों के साथ पानी निकासी की जंग लड़ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:49 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:49 AM (IST)
पानी निकासी की ठप व्यवस्था से तंग लोगों ने किया पलायन का एलान
पानी निकासी की ठप व्यवस्था से तंग लोगों ने किया पलायन का एलान

संवाद सहयोगी, कलायत : कस्बे में दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेती बरसाती पानी निकासी की समस्या से आवासीय क्षेत्रों में स्थिति बिगड़ती जा रही है। हालातों का प्रमुख कारण ठप निकासी नालों को माना जा रहा है। इनकी सफाई और निकासी को लेकर न जाने क्यों अधिकारी बच रहे हैं। समस्या से तंग आए कलायत वार्ड एक पीर कालोनी के लोगों ने हालातों में सुधार न होने पर पलायन की चेतावनी दी है। जोगेंद्र चौहान, सतू राम, हिम्मत सिंह, अनीता, रामा, इंद्र सिंह, कर्मवीर सिंह ने बताया कि आवासीय क्षेत्र में कई-कई फीट पानी जमा है। जल स्तर घटने की बजाए बढ़ता जा रहा है। संकट से निपटने के लिए प्रभावित लोग अपने स्तर पर संसाधन जुटा रहे हैं। नगर पालिका और अन्य स्थानीय अधिकारियों से किसी तरह की मदद नहीं मिल पा रही। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। निकासी के नाम पर एक इंजन रखा गया था। एक घंटे चलाने के बाद इस इंजन को अधिकारियों ने वहां से हटा दिया।

धंस रहे आशियाने

पीर कालोनी और उप मंडल नागरिक अस्पताल के पास जिन परिवारों के सामने आशियाना धंसने की समस्या आई है उससे स्थिति भयावह बनी है। बच्चे भी परिवारों के साथ पानी निकासी की जंग लड़ रहे हैं। लोगों ने डीसी प्रदीप दहिया से स्थिति का अपने स्तर पर जायजा लेने की अपील की है। कलायत के आदर्श गांव ढूंढवा में प्रगतिशील किसान शीशपाल के माथे पर चिता की गहरी लकीरें हैं। करीब तीन एकड़ में लगाए गए बाग में जल भराव के कारण अमरूद और अन्य फल नष्ट हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी