स्लोगन प्रतियोगिता में पल्लवी वर्मा ने पाया प्रथम स्थान

संवाद सहयोगी गुहला-चीका ज्ञान-दीप स्कूल में नकल उन्मूलन निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:37 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:37 AM (IST)
स्लोगन प्रतियोगिता में पल्लवी वर्मा ने पाया प्रथम स्थान
स्लोगन प्रतियोगिता में पल्लवी वर्मा ने पाया प्रथम स्थान

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : ज्ञान-दीप स्कूल में नकल उन्मूलन निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रिसिपल सुमनलता गोयल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को नकल उन्मूलन से बचने व परिश्रम से ही सफलता हासिल करने के लिए उत्साहित किया। यह प्रतियोगिता 10वीं और 12वीं कक्षा के बीच करवाई गई, जिसमें 12वीं कक्षा की परनीत कौर ने प्रथम, महकप्रीत ने द्वितीय व कमलजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया इसके साथ 10वीं कक्षा की प्रियंका प्रथम, प्रदीप द्वितीय और योगिता शर्मा तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में पल्लवी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या सुमनलता गोयल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। मेहनत की बदौलत से किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल की जा सकती है।

सौंगल में किया हवन यज्ञ

संस, राजौंद: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल के प्रांगण में हवन यज्ञ करवाया गया। कुरुक्षेत्र गुरुकुल से मनीराम आर्य मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने हवन से पूर्व योग का महत्व बताया गया कि हवन एक श्रेष्ठ व्यक्ति ही करवाता है, हवन उपरांत उसके मानसिक अध्यात्मिक गुणों में वृद्धि होती है तथा वातावरण साफ रहता है। हवन में यजमान के रूप में प्राचार्य सुरेश कुमार उपस्थित रहे।

प्राचार्य ने कहा कि योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है। प्रत्येक व्यक्ति को सुबह उठ कर योग करना चाहिए। बच्चों से कहा कि योग करेंगे तो बीमारी से दूर रहेंगे। शरीर के लिए यह आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी