48 किलोग्राम भार वर्ग में पाई बना चैंपियन, रिड़ाना की टीम उपविजेता

पाई आदर्श गोशाला पाई के खेल स्टेडियम में कोच राजबीर सिंह की याद में आयोजित तीसरा महिला कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। यह प्रतियोगिता आदर्श गोशाला सर्व मंगलम कामना ट्रस्ट पाई व लाला जय भगवान गोयल ट्रस्ट नई दिल्ली की तरफ से आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 07:15 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 07:15 AM (IST)
48 किलोग्राम भार वर्ग में पाई बना चैंपियन, रिड़ाना की टीम उपविजेता
48 किलोग्राम भार वर्ग में पाई बना चैंपियन, रिड़ाना की टीम उपविजेता

संवाद सहयोगी, पाई : आदर्श गोशाला पाई के खेल स्टेडियम में कोच राजबीर सिंह की याद में आयोजित तीसरा महिला कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। यह प्रतियोगिता आदर्श गोशाला, सर्व मंगलम कामना ट्रस्ट पाई व लाला जय भगवान गोयल ट्रस्ट नई दिल्ली की तरफ से आयोजित की गई। मैचों की शुरुआत राजेन्द्र ढुल ने दीप प्रज्वलित कर की।

48 किलोग्राम फाइनल मुकाबले में पाई ने रिड़ाना को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। यहां पर पाई को 27 अंक मिले तो रिड़ाना को 22 अंक मिले। इसी प्रकार 56 किलो ग्राम में गड़वल ने रिढोली को पांच अंकों से हराकर प्रथम इनाम जीता। गड़वल को 30 अंक मिले। उधर 48 वर्ग किलो में पाई की निशू को बेस्ट रेडर व पाई की। पिकी को बेस्ट कैचर का इनाम मिला। 56 वर्ग किलो में गड़वल की पिकी को बेस्ट रेडर और बीचपड़ी की आरती को बेस्ट कैचर का इनाम दिया गया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि रहे कृष्ण गोयल ने पूरा खर्च वहन किया। कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए हम सदा तैयार हैं और आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। राजेंद्र ढुल ने कबड्डी खेल भारत का लोकप्रिय खेल है। इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों को भाग लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से न केवल स्वास्थ्य मजबूत होता है, बल्कि मानसिक तनाव भी दूर रहता है। युवाओं को खेलकूद की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। इस मौके पर मोनू, राममेहर राजेन्द्र कैरा, संजय रमाना, अनिल रमाना, श्याम लाल आर्य, सुरेंद्र मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी