स्वच्छ एप पर 21 दिन में आ चुकी 400 शिकायतें

सरकार की ओर से दो अक्टूबर को स्वच्छ एप का शुभारंभ किया गया था। 21 दिनों में इस एप पर कचरा उठान और खराब लाइटों की करीब 400 शिकायतें आ चुकी हैं। नप की ओर से तय समय सीमा में सभी शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। इनमें कचरा उठान की 250 और खराब लाइटों की 150 शिकायतें आई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:33 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:33 AM (IST)
स्वच्छ एप पर 21 दिन में आ चुकी 400 शिकायतें
स्वच्छ एप पर 21 दिन में आ चुकी 400 शिकायतें

जागरण संवाददाता, कैथल : सरकार की ओर से दो अक्टूबर को स्वच्छ एप का शुभारंभ किया गया था। 21 दिनों में इस एप पर कचरा उठान और खराब लाइटों की करीब 400 शिकायतें आ चुकी हैं। नप की ओर से तय समय सीमा में सभी शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। इनमें कचरा उठान की 250 और खराब लाइटों की 150 शिकायतें आई हैं।

नप को कचरे की शिकायत का तीन घंटे और खराब लाइट की समस्या का 24 घंटे में समाधान करना होता है। शिकायत का समाधान करने के बाद उस जगह की फोटो भी नप कर्मचारियों को एप पर अपलोड करनी होती है। इस एप का शहर के लोगों को बहुत फायदा हो रहा है।

पहले लोगों को नप कार्यालय में आकर शिकायत करनी होती थी और उसके एक या दो दिन बाद समस्या का समाधान होता था। एप आने के बाद कर्मचारियों को तय समय सीमा में ही समाधान करना पड़ता है। ऐसा नहीं करने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है। नप के लाइट इंस्पेक्टर अरविद कुमार ने बताया कि एप पर जितनी भी खराब लाइटों की शिकायत मिल रही हैं, उनका समाधान करवा दिया गया है।

एप के लिए लगाए हैं आठ कर्मचारी

नगर परिषद की ओर से एप पर आने वाली शिकायतों का निपटान करने के लिए आठ कर्मचारियों की एक टीम लगाई हुई है। कचरे की समस्या का समाधान करने के लिए एक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ा गया है। नप के सफाई निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि एप पर कचरे से संबंधित आने वाली शिकायतों का तीन घंटे में समाधान कर दिया जाता है।

chat bot
आपका साथी