मेरी फसल-मेरा ब्यौरा में पंजीकरण की रफ्तार धीमी

कैथल मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी की फसल के पंजीकरण की 31 मार्च अंतिम तिथि है। जिले के एक लाख पांच हजार किसानों में से केवल 42 हजार 142 किसानों ने ही अपनी रबी फसल गेहूं व सरसों का पंजीकरण करवाया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 06:37 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 06:37 AM (IST)
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा में पंजीकरण की रफ्तार धीमी
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा में पंजीकरण की रफ्तार धीमी

जागरण संवाददाता, कैथल : मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी की फसल के पंजीकरण की 31 मार्च अंतिम तिथि है। जिले के एक लाख पांच हजार किसानों में से केवल 42 हजार 142 किसानों ने ही अपनी रबी फसल गेहूं व सरसों का पंजीकरण करवाया है। 50 फीसद किसानों ने भी इस पोर्टल पर फसल पंजीकरण में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। यह तंत्र की खामी कहें या किसानों की बेरुखी, लेकिन बार-बार अंतिम तिथि को आगे सरका कर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग किसानों से मिन्नतें करता आ रहा है। इसके बावजूद पोर्टल पर अभी तक आधे किसान भी पंजीकरण नहीं करवाए हैं। इसमें कैथल ब्लाक के 11 हजार 146 किसान पंजीकरण करवाने में सबसे आगे है। सबसे पीछे राजौंद ब्लॉक के दो हजार 633 किसान रहे है। ढांड के चार हजार 804, फतेहपुर के 6 हजार 416, गुहला के 10 हजार 225, कलायत के चार हजार 556 व सीवन के दो हजार 899 किसानों ने पंजीकरण करवाया है।

फसल पंजीकरण 31 मार्च तक

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी की फसल के पंजीकरण की अंतिम तारीख 31 मार्च है। अगर अंतिम तारीख को आगे नहीं बढ़ाई गई तो 31 मार्च के बाद रबी की फसल का पंजीकरण नहीं हो पाएगा। बता दें कि एमएसपी पर अपनी फसल बेचने के लिए किसानों को पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी होता है। गेहूं फसल को पंजीकरण के आधार पर ही खरीदा जाता था। मार्केट कमेटी की तरफ से किसानों को मैसेज भेजे जाते है, उसी आधार पर किसान की तिथि व समय निर्धारित होता है। उसके बाद फसल की खरीददारी होती है।

टीम कर रही किसानों को जागरूक

कृषि विभाग की टीम पंजीकरण के प्रति गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रही है। किसान अटल सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करवाएं ताकि अपनी फसल बेचते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों का कहना है पंजीकरण नंबर के आधार पर ही फसल की पेमेंट मिलती है।

कैथल के कृषि उपनिदेशक डा.कर्मचंद ने बताया कि फसलों को सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। जल्द से जल्द किसान अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करवाएं। किसान अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करवा सकते है। किसी प्रकार की किसानों को परेशानी आ रही है तो ब्लॉक कार्यालय से लेकर जिला कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी