मौसम में बदलाव के बाद बढ़ी ओपीडी, इलाज के लिए लंबी कतार

समय 11 बजकर 20 मिनट। स्थान जिला नागरिक अस्पताल। प्रवेश करते ही रजिस्ट्रेशन सेंटर पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। कुछेक लोगों के चेहरे पर ही मास्क दिखाई दिए। दो गज की दूरी का ख्याल तो नजर ही नहीं आया। साथ लगते काउंटर पर कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही थी। यहां भी लोग लाइनों में लगे दिखाई दिए लेकिन दो गज की दूरी का यहां भी पालना नहीं हो रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:00 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:00 PM (IST)
मौसम में बदलाव के बाद बढ़ी ओपीडी, इलाज के लिए लंबी कतार
मौसम में बदलाव के बाद बढ़ी ओपीडी, इलाज के लिए लंबी कतार

जागरण संवाददाता, कैथल : समय 11 बजकर 20 मिनट। स्थान जिला नागरिक अस्पताल। प्रवेश करते ही रजिस्ट्रेशन सेंटर पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। कुछेक लोगों के चेहरे पर ही मास्क दिखाई दिए। दो गज की दूरी का ख्याल तो नजर ही नहीं आया। साथ लगते काउंटर पर कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही थी। यहां भी लोग लाइनों में लगे दिखाई दिए, लेकिन दो गज की दूरी का यहां भी ख्याल नहीं रखा गया। अस्पताल में ओपीडी हो या लैब के बाहर हर जगह लोगों की लाइन नजर आई। कोरोना महामारी का संक्रमण भले ही जिले में खत्म हो गया हो, लेकिन लोगों की बढ़ती लापरवाही कोरोना का संक्रमण बढ़ा सकती है। इसलिए अस्पताल प्रशासन को इस तरफ ध्यान देते हुए लोगों को कोरोना महामारी को रोकने के लिए तय किए गए नियमों के बारे में जागरूक करना होगा। हालांकि अस्पताल में मास्क न लगाने वालों पर सख्ती की जा रही है। 500 रुपये का चालान भी किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद लोगों की लापरवाही जारी है।

11 बजे के बाद नहीं लिए जाते सैंपल जिला नागरिक अस्पताल की लैब में रोजाना 300 के करीब सैंपल होते हैं। 11 बजे तक ही सैंपल लिए जाते हैं, इसके बाद सैंपल देने के लिए आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ता है। अगले दिन फिर से सैंपल देने के लिए अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस तरह से दो से तीन दिन में जाकर इलाज की प्रक्रिया शुरू हो पाती है। मौसम में बदलाव होने के बाद अस्पताल में ओपीडी बढ़ी है। अब 1800 के करीब लोग इलाज के लिए आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सैंपल का समय बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि लोगों को दोबारा से चक्कर न काटने पड़े। रजिस्ट्रेशन के लिए सिफारिश ओपीडी बढ़ने के कारण रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए लंबी कतार लगी रहती है। कई लोग पहले पर्ची कटवाने के लिए जान-पहचान के लोगों की सिफारिश करवाते हैं। इससे लोगों को परेशानी आती है। कई बार इस बारे में लोग अस्पताल प्रशासन को अवगत भी करवा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कई लोग स्टाफ सदस्यों की सिफारिश लगवाकर रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। इससे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।

वर्जन अस्पताल की कार्यकारी पीएमओ डा. रेनू चावला ने बताया कि मौसम में बदलाव के बाद ओपीडी बढ़ गई है। लोगों को मास्क लगाने व दो गज की दूरी का ख्याल रखने के लिए जागरूक किया जाता है। अस्पताल में आने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी