शपथ पत्र देने के बाद ही स्टेडियम में अभ्यास कर पाएंगे खिलाड़ी

सरकार और खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम खोलने के निर्देश दिए हुए है। जिले में अभी तक स्टेडियम नहीं खोले गए हैं। खेल विभाग की ओर से डीसी से अनुमति ली जा रही है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:27 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 09:27 AM (IST)
शपथ पत्र देने के बाद ही स्टेडियम  में अभ्यास कर पाएंगे खिलाड़ी
शपथ पत्र देने के बाद ही स्टेडियम में अभ्यास कर पाएंगे खिलाड़ी

सुनील जांगड़ा, कैथल : सरकार और खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम खोलने के निर्देश दिए हुए है। जिले में अभी तक स्टेडियम नहीं खोले गए हैं। खेल विभाग की ओर से डीसी से अनुमति ली जा रही है। स्टेडियम में अभ्यास करने से पहले खिलाड़ियों को शपथ पत्र देना होगा। उसमें लिखना होगा कि अगर अभ्यास के दौरान उसे कोई दिक्कत हो जाती है या कोरोना से संबंधित कोई परेशानी होती है तो उसकी जिम्मेदारी खेल विभाग की नहीं होगी।

करीब तीन महीने से जिले भर के विभिन्न खेलों के दस हजार खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। जिले में छह राजीव गांधी स्टेडियम, दो जिला स्तरीय स्टेडियम, 16 मिनी खेल स्टेडियम, 22 खेल सेंटर और 16 खेल नर्सरियां चल रही हैं। विभाग की अनुमति मिलने के बाद ही खिलाड़ी इनमें अभ्यास कर पाएंगे। फिलहाल खेल प्रशिक्षकों की ड्यूटी गेहूं खरीद केंद्रों पर लगी हुई है। हालांकि कोच ऑनलाइन खिलाड़ियों को अभ्यास करवा रहे हैं, लेकिन उसमें ठीक से अभ्यास नहीं हो पा रहा है।

बॉक्स

इन निर्देशों का पालन करना जरूरी

- खेल विभाग के सभी कर्मचारी, कोच और खिलाड़ियों के फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड होनी चाहिए।

- स्टेडियम में प्रवेश से पहले थर्मल सेंसर से खिलाड़ियों का तापमान मापा जाएगा।

- स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी खिलाड़ियों को जागरूक किया जाएगा।

- 18 खिलाड़ी और दो कोच एक समय में खिलाड़ियों को स्टेडियम में अभ्यास करवा पाएंगे।

- व्यक्तिगत खेल के लिए दस खिलाड़ी और एक कोच को अनुमति दी जाएगी।

- गर्मी को देखते हुए खिलाड़ियों के अभ्यास को लेकर समय तालिका बनाई जाएगी।

- स्टेडियम को सैनिटाइज करवाना होगा।

- 18 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों का उनके माता-पिता से शपथ पत्र लिया जाएगा।

- स्टेडियम के जिम और स्वीमिग पुल बंद रहेंगे।

- जिला खेल अधिकारी को इन सभी गतिविधियों पर नजर रखनी होगी।

वर्जन अनुमति मिलने पर ही खोले जाएंगे स्टेडियम

जिला खेल अधिकारी सतविद्र गिल ने बताया कि फिलहाल खेल स्टेडियम नहीं खोले गए हैं। डीसी से स्टेडियम खोलने की अनुमति ली जा रही है। खेल प्रशिक्षकों की ड्यूटी भी गेहूं खरीद केंद्रों में लगी हुई है। अनुमति मिलने के बाद सभी नियमों का पालन करते हुए स्टेडियम खोले जाएंगे।

chat bot
आपका साथी