12 से 14 दिसंबर तक मनाए जाने वाले गीता जयंती महोत्सव की चल रही तैयारियां : उपायुक्त

कैथल (वि.) उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि आगामी 12 से 14 दिसंबर तक चलने वाले गीता जयंती मह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:49 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 05:49 PM (IST)
12 से 14 दिसंबर तक मनाए जाने वाले गीता जयंती महोत्सव की चल रही तैयारियां : उपायुक्त
12 से 14 दिसंबर तक मनाए जाने वाले गीता जयंती महोत्सव की चल रही तैयारियां : उपायुक्त

कैथल (वि.) : उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि आगामी 12 से 14 दिसंबर तक चलने वाले गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां पूरे जोरों पर है। इस विषय को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठकें बुलाकर पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियां पूरी रखें। कहीं भी किसी प्रकार की कमी नजर नहीं आनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ आध्यात्मिक व्यवस्था और मंच की साज-सज्जा, पंडाल इत्यादि की व्यवस्था भी सुचारू रूप से होनी चाहिए। जिला में 50 स्कूलों के कम से कम 50-50 बच्चों को ग्लोबल चैंटिग यानि गीता श्लोकों के ²ष्टिगत तैयार किया जाए। प्रदेश में बेहतरीन परिवर्तन की व्यवस्था साफ नजर आनी चाहिए। ऐसी व्यवस्था करना हम सबकी सांझी जिम्मेदारी है। गीता महोत्सव को लोगों का मेला बनाना है और यही हमारा मुख्य उद्देश्य भी है। उपरोक्त सभी विषयों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि भाई उदय सिंह किला के परिसर में गीता जयंती महोत्सव पर मनाया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकार द्वारा जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं और परियोजनाओं को परिभाषित करते प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। दीपोत्सव मनाने के तहत सभी तैयारियां की जा रही हैं। समाजसेवी संस्थाओं के साथ शोभा यात्रा व अन्य संबंधित कार्य को लेकर बैठक की जा चुकी है। इसके लिए रूट चार्ट बनाया गया है, जिसके तहत यह यात्रा माता गेट से शुरू होकर सीवन गेट, डोगरा गेट, प्रताप गेट, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, पिहोवा चौक से होते हुए भाई उदय सिंह किला पर संपन्न होगी।

chat bot
आपका साथी