भारतीय नमो संघ ने चलाया पौधारोपण अभियान

भारतीय नमो संघ की टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष धीरज अरोड़ा और प्रदेश युवा उपाध्यक्ष मोहित शर्मा की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:36 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:36 AM (IST)
भारतीय नमो संघ ने चलाया पौधारोपण अभियान
भारतीय नमो संघ ने चलाया पौधारोपण अभियान

जागरण संवाददाता, कैथल: भारतीय नमो संघ की टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष धीरज अरोड़ा और प्रदेश युवा उपाध्यक्ष मोहित शर्मा की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष हरदीप राणा भी थे। मुख्यातिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी डा.नन्ही देवी और रामलाल शर्मा मौजूद रहे। संघ के इन पदाधिकारियों ने कहा कि पेड़- पौधे हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। हमें जब भी मौका मिले हम सभी को पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इनकी रखवाली करनी चाहिए। राणा ने कहा कि कहा कि हमें समय-समय पर समाजसेवा के कार्य भी करने चाहिए एवं हमें हमेशा समाज सेवा के कार्यों के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप डमाणे, सचिव पूनम सहोता, प्रवक्ता गजेंद्र सिंह दहिया, रेनू खुंगर, कर्मवीर, संजीव गुर्जर, संजय गर्ग, राजीव शर्मा, प्रवीण ढिल्लों सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

धीरज अरोड़ा बने प्रधान

भारतीय नमो संघ संगठन का विस्तार करते हुए धीरज अरोडा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित शर्मा ने कहा कि यह संगठन दिन प्रतिदिन संगठन में सदस्यों को जोड़ रहा है और नरेंद्र मोदी के कार्यों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। धीरज अरोड़ा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे ईमानदारी के साथ निभाएंगे। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति नंदा, प्रीति अरोड़ा, मोहन शर्मा, कर्मवीर शर्मा आदि ने धीरज को नियुक्ति के लिए बधाई दी।

chat bot
आपका साथी