शहीद भगत सिंह की जयंती पर सेमिनार का आयोजन

नगर पालिका कर्मचारी संघ ब्लॉक कमेटी की ओर से शहीद भगत सिंह की 114वीं जयंती पर दमकल केंद्र हॉल डोगरा गेट में भगत सिंह के विचार और मौजूदा भारत विषय पर सेमिनार हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:27 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:27 AM (IST)
शहीद भगत सिंह की जयंती  पर सेमिनार का आयोजन
शहीद भगत सिंह की जयंती पर सेमिनार का आयोजन

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर पालिका कर्मचारी संघ ब्लॉक कमेटी की ओर से शहीद भगत सिंह की 114वीं जयंती पर दमकल केंद्र हॉल डोगरा गेट में भगत सिंह के विचार और मौजूदा भारत विषय पर सेमिनार हुआ। अध्यक्षता संगठन के प्रदेश उप महासचिव शिवचरण ने की। संचालन विक्की टांक ने किया। भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। शिवदत्त शर्मा ने क्रांतिकारी रागनी की प्रस्तुति कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य वक्ता के तौर पर प्रेम चंद पहुंचे। भगत सिंह के जीवन के बारे में जानकारी दी गई और उनके संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया गया।

उन्होंने कहा कि शहीदों के विचारों को भुलाया जा रहा है। नागरिक अधिकारों पर हमले किए जा रहे हैं। मजदूर कर्मचारियों के हक के कानून बदले जा रहे हैं। खेती के कानून बदल कर किसान मजदूर और खाद्य सुरक्षा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हमें एकजुट होकर नागरिक अधिकारों को बचाना होगा।

इस मौके पर जयप्रकाश, सतबीर बोहत, रमेश गिल, राकेश बिढलान, राजेंद्र, कृपाल गिल, रामदेव, धर्मेंद्र, राजेंद्र टांक मौजूद थे। --------

chat bot
आपका साथी