पहले दिन रोडवेज मिनी बसों को नहीं मिले यात्री

शनिवार को रोडवेज विभाग की मिनी बसों को भी यात्री नहीं मिले। यात्री नहीं मिलने के कारण बसों का संचालन नहीं हो सका।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:24 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 09:24 AM (IST)
पहले दिन रोडवेज मिनी बसों को नहीं मिले यात्री
पहले दिन रोडवेज मिनी बसों को नहीं मिले यात्री

जागरण संवाददाता, कैथल: शनिवार को रोडवेज विभाग की मिनी बसों को भी यात्री नहीं मिले। यात्री नहीं मिलने के कारण बसों का संचालन नहीं हो सका। विभाग की तरफ से यात्रियों की कमी को देखते हुए शुक्रवार को निर्णय लिया गया था कि शनिवार से मिनी बसों को सड़कों पर दौड़ाया जाएगा। इससे विभाग का कम तेल खर्च होगा और यात्रियों के लिए भी सफर सुगम रहेगा। इसके बावजूद बसों में सफर करने वाली सवारियां रुचि नहीं दिखा रही हैं। जहां कोरोना बीमारी से पहले कैथल बस स्टैंड पर यात्रियों की बसों को लेकर मारामारी रहती थी। अब ढूंढने से यात्री नहीं मिल रहे है। बस स्टैंड के बूथ पर पहले दिन मिनी बसें खाली खड़ी हुई दिखाई दी।

12 से 16 सवारी सफर कर सकती

बड़ी बसों में यात्री कम रहने के कारण विभाग ने मिनी बस चलाई गई हैं। ताकि तेल का कम खर्च व यात्रियों को दो गज की दूरी को ध्यान में रखते हुए बिठाया जाए। मिनी बसों में 12 से 16 सवारी सफर कर सकती हैं। इसके उसके बावजूद यात्री सफर करने को तैयार नहीं है। हिसार व पंचकूला के लिए दूसरे डिपो की बसों से 10 यात्रियों को भेजा गया है।

बसों का नहीं हो सका संचालन

टीएम कमलजीत ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए मिनी बसों को संचालन करने का निर्णय लिया है ताकि यात्रियों को आने जाने में परेशानी न हो। डिपो की तरफ शनिवार को बूथ पर बसें लगाई गई थी। लेकिन यात्री न मिलने से बसों का संचालन नहीं सका। लोकल रूटों पर 12 से 15 यात्री होने पर बस चलाई जाएगी। लंबी दूरी के रूटों पर ऑनलाइन बुकिग के हिसाब से मिनी बसों को चलाया जा रहा है। जबकि लोकल रूटों पर बस में ही चालक टिकट दे रहा है। सभी यात्रियों की विभाग द्वारा थर्मल स्क्रीनिग की जा रही है। सैनिटाइज करवा कर बसों में प्रवेश दिया जा रहा हैं।

chat bot
आपका साथी