रविवार को भी वार्डों में चलाया गया सैनिटाइजेशन अभियान

नगर परिषद की तरफ से शहर के वार्डों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। रविवार को भी यह अभियान जारी रखा गया ताकि जल्द से जल्द सभी वार्डों को सैनिटाइजेशन किया जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:13 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:13 AM (IST)
रविवार को भी वार्डों में चलाया  गया सैनिटाइजेशन अभियान
रविवार को भी वार्डों में चलाया गया सैनिटाइजेशन अभियान

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद की तरफ से शहर के वार्डों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। रविवार को भी यह अभियान जारी रखा गया ताकि जल्द से जल्द सभी वार्डों को सैनिटाइजेशन किया जा सके। पार्षद भी इस कार्य में नप टीम का सहयोग कर रहे हैं। पार्षद प्रतिनिधि रजत थरेजा, सुरेंद्र कुमार, प्रवीन कुमार अपने वार्डों में सैनिटाजेशन करवा चुके हैं। शहर में 31 वार्ड हैं और हर वार्ड में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाना है। वार्डों अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी अभियान चलाया जा रहा है। सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया जा रहा है ताकि कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। नप की पांच टीमें लगातार काम कर रही हैं। फायर विभाग की गाड़ी से भी छिड़काव किया जा रहा है। कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा हुआ है। अब रोजाना पांच से छह लोगों की मौत हो रही है। लॉकडाउन को लेकर भी शहर के लोग गंभीर नहीं हैं। मुंह पर मास्क और दो गज दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि वार्डों में अभियान चलाकर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।

कस्बे में किया सोडियम क्लोराइड का छिड़काव

संस, राजौंद : पिछले कई दिनों से लगातार राजौंद नगरपालिका की तरफ से सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव करवाकर कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे है। रविवार को राजौंद के सभी वार्डों के सामुदायिक केंद्र व सभी डेरों पर कोरोना वायरस के बचाव के लिए सफाई कर्मचारियों ने सोडियम क्लोराइड का छिड़काव किया। नपा चेयरमैन गुड्डी राणा व सचिव रविद्र सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को हम सबने मिलकर हराना है, इसके लिए अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दें। साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें। एक-दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखें। अपने हाथों को सैनिटाइजर करते रहे। अगर किसी व्यक्ति को खांसी और बुखार हो तो किसी के संपर्क में नहीं आए।

chat bot
आपका साथी