शनिवार को दिनभर चली तेज हवाएं लोगों को गर्मी से मिली राहत

शनिवार को दिनभर तेज हवाएं चली और धूप निकलने के साथ मौसम साफ रहा। लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आगामी एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं बुधवार तक बरसात होने की संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:15 AM (IST)
शनिवार को दिनभर चली तेज हवाएं लोगों को गर्मी से मिली राहत
शनिवार को दिनभर चली तेज हवाएं लोगों को गर्मी से मिली राहत

जागरण संवाददाता, कैथल: शनिवार को दिनभर तेज हवाएं चली और धूप निकलने के साथ मौसम साफ रहा। लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आगामी एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं बुधवार तक बरसात होने की संभावना है। बता दें कि वीरवार रात से मौसम में बदलाव आ गया था। तभी से तापमान में गिरावट आई है। तीन दिन पहले तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका था। गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल हो गया था।अब लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। कृषि विज्ञान केंद्र कौल के विज्ञानी रमेश चंद्र का कहना है कि आने वाले दिनों में बरसात होने की संभावना है। गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

फसलों के लिए फायदेमंद है मौसम

कृषि उपनिदेशक कर्मचंद ने बताया कि यह मौसम फसलों के लिए फायदेमंद है। धान की रोपाई के लिए लगाई गई पनीरी को फायदा मिलेगा। पिछले दिनों गर्मी से फसलों पर असर पड़ना शुरू हो गया था। अब बरसात की संभावना पर किसानों के चेहरे खिल गए है। नरमा कपास की फसल पर पीलापन दिखाई दे रहा था। पौधे सूखना शुरू हो गए थे। किसानों को बरसात के बाद राहत मिलेगी। 15 जून से धान रोपाई का सीजन शुरू हो रहा है। किसानों ने खेत तैयार करना शुरू कर दिया है। खेतों में पानी छोड़ दिया है। बरसात होने पर खेत जल्दी तैयार होगा। पानी की बचत होगी। फसलें अच्छा फुटाव करेगी।

chat bot
आपका साथी