वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को डाइनिग मेज व कुर्सियां भेंट की

कैथल इनरव्हील क्लब कैथल शाइनिग स्टार की तरफ से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि जिला चेयरपर्सन कांता कपूर रही। इस मौके पर इनरव्हील क्लब कैथल शाइनिग स्टार व इनरव्हील क्लब ने सनातन धर्म मंदिर में स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को खाना खाने के लिए डाइनिग मेज व कुर्सियां भेंट की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:51 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:51 AM (IST)
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को डाइनिग मेज व कुर्सियां भेंट की
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को डाइनिग मेज व कुर्सियां भेंट की

जागरण संवाददाता, कैथल : इनरव्हील क्लब कैथल शाइनिग स्टार की तरफ से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि जिला चेयरपर्सन कांता कपूर रही। इस मौके पर इनरव्हील क्लब कैथल शाइनिग स्टार व इनरव्हील क्लब ने सनातन धर्म मंदिर में स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को खाना खाने के लिए डाइनिग मेज व कुर्सियां भेंट की। अनाथ आश्रम में रहने वाले सात बच्चों को स्कूल की यूनिफॉर्म भेंट की। मुख्यातिथि कांता कपूर के सम्मान में सभी बोर्ड मेंबर्स ने स्वागत पत्र पढ़े। क्लब के बोर्ड मेंबर्स ने क्लब के लेखा जोखा प्रस्तुत किया। क्लब द्वारा छह वर्ष से गोद ली गई कन्याओं को स्कूटी सीखने के लिए राशि भेंट की। शालिनी चौधरी ने 3100 रुपये की राशि क्लब को सामाजिक कार्यों के लिए दी। मुख्यातिथि कांता कपूर ने क्लब के सभी सदस्यों की किए गए कार्यों के लिए प्रशंसा की।

प्रधान रीतू जिदल ने कहा कि क्लब की तरफ से सेवा कार्य किए जाते हैं। इनरव्हील क्लब ने सेवाकार्यो के बदौलत शहर में अलग पहचान बनाई है। बुजुर्गो का मान सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। घरों में बुजुर्गो की उपेक्षा से उन्हें वृद्धाश्रम में जाना पड़ता है। प्रशासन की तरफ से वृद्धाश्रम में बुजुर्गो को सामान उपलब्ध कराए जाते हैं। उन्होंने बताया कि क्लब की तरफ से भविष्य में इस प्रकार अन्य सामान बुजुर्गो की सेवा में उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर प्रधान रीतू जिदल, रिद्धि, आशिमा, रंजू, नमिता, प्रियंका, शालिनी सिक्का, बबिता, शिखा, सीमा, पायल, रिशू, इंनु, मोनिका शोरेवाला, रूबी, पूर्व प्रधान प्रियंका मित्तल, रंजू मरवाह मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी