शिव कालोनी में अर्से से पानी निकासी की समस्या, लोग परेशान

अर्जुन नगर शिव कालोनी में करीब दस सालों से पानी निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। कालोनी के आधे हिस्से में सीवरेज डाले गए हैं लेकिन आधे हिस्से में मुख्य समस्या बनी हुई है। पानी निकासी का साधन न होने के कारण गलियों में पानी भरा रहता है। खाली प्लाटों में पानी जमा रहता है जिस कारण घरों में दरारें आना शुरू हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 09:03 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 09:03 AM (IST)
शिव कालोनी में अर्से से पानी निकासी   की समस्या, लोग परेशान
शिव कालोनी में अर्से से पानी निकासी की समस्या, लोग परेशान

जागरण संवाददाता, कैथल : अर्जुन नगर शिव कालोनी में करीब दस सालों से पानी निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। कालोनी के आधे हिस्से में सीवरेज डाले गए हैं, लेकिन आधे हिस्से में मुख्य समस्या बनी हुई है। पानी निकासी का साधन न होने के कारण गलियों में पानी भरा रहता है। खाली प्लाटों में पानी जमा रहता है, जिस कारण घरों में दरारें आना शुरू हो गई हैं।

कालोनीवासी भारत सिंह, काला, वकील, रामा देवी, सुमन, बतेरी ने बताया कि इस समस्या के समाधान को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। बरसात के मौसम में समस्या गंभीर हो जाती है। कई-कई दिनों तक गलियों और खाली प्लाटों में पानी खड़ा रहता है। गंदे पानी पर बीमारी फैलाने वाले मच्छर भी पैदा होते हैं। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द उनकी इस समस्या का समाधान किया जाए।

अवैध घोषित हैं कालोनी

कालोनी के लोगों ने बताया कि उनकी कालोनी को प्रशासन की ओर से अवैध घोषित किया हुआ है। वे सरकार को सभी प्रकार का शुल्क दे रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी उनकी कालोनी को वैध नहीं किया जा रहा है। नगर परिषद में भी सभी प्रकार के टैक्स दिए जाते हैं। ज्यादातर गलियां आज भी कच्ची पड़ी हैं। पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है।

प्रशासन के सामने रख

चुके हैं समस्या

वार्ड एक की पार्षद किरण रानी ने बताया कि शिव कालोनी की समस्या को कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रख चुके हैं। प्रशासन की ओर से कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। कालोनी में सीवरेज भी नहीं डाले जा रहे हैं, जिस कारण पानी निकासी की समस्या बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी