नवनियुक्त खेल अधिकारी राज यादव ने संभाला अपना कार्यभार

जिले की नवनियुक्त खेल अधिकारी राज यादव ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे गुरुग्राम में जिला खेल अधिकारी के पद पर कार्यरत थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 06:26 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:26 AM (IST)
नवनियुक्त खेल अधिकारी राज यादव
 ने संभाला अपना कार्यभार
नवनियुक्त खेल अधिकारी राज यादव ने संभाला अपना कार्यभार

जागरण संवाददाता, कैथल : जिले की नवनियुक्त खेल अधिकारी राज यादव ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे गुरुग्राम में जिला खेल अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। कुछ दिन पहले खेल विभाग की ओर से विभिन्न जिलों के खेल अधिकारियों को बदला गया था। कैथल की जिला खेल अधिकारी सतविद्र गिल को भिवानी भेजा गया है और राज यादव को गुरुग्राम से कैथल नियुक्त किया गया है।

खेल प्रशिक्षकों ने नवनियुक्त खेल अधिकारी को बधाई दी है। राज यादव ने बताया कि खेल प्रशिक्षकों का कार्य है अपनी फील्ड में बेहतर काम करना और कार्यालय के काम की जिम्मेदारी उनकी है। खेल विभाग से संबंधित जो भी समस्याएं सामने आएंगी उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। जिले में जितने भी खेल स्टेडियम हैं सभी का सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। किसी खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अगर कोई खेल प्रशिक्षक ठीक से काम नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा ताकि खेलों में खिलाड़ी जिले का नाम रोशन कर सकें।

कोच डॉ. राजेश कुमार, गुरमीत सिंह, विजय चौहान, प्रशांत राय, सुशील कुमार, रीटा रानी, मुकेश, विजय, सुरेश कुमार ने नवनियुक्त खेल अधिकारी को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी