लापरवाही की इंतहा, बाजारों में बिना मास्क हो रही खरीदारी

कोरोना के प्रति बाजारों में लोग बेपरवाह हो गए हैं। रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है लेकिन लोग इसकी भयावहता को समझ नहीं रहे हैं। बाजारों में आने वाले लोग न तो शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:23 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:23 AM (IST)
लापरवाही की इंतहा, बाजारों में  बिना मास्क हो रही खरीदारी
लापरवाही की इंतहा, बाजारों में बिना मास्क हो रही खरीदारी

जागरण संवाददाता, कैथल: कोरोना के प्रति बाजारों में लोग बेपरवाह हो गए हैं। रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन लोग इसकी भयावहता को समझ नहीं रहे हैं। बाजारों में आने वाले लोग न तो शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे हैं।

रेडिमेड गारमेंट कपड़ों, जूतों की दुकानों, परचून, मिठाई के अलावा अन्य दुकानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। शारीरिक दूरी बनाना तो दूर, उसका ख्याल भी लोगों के दिमाग में नहीं आ रहा है। मिठाई विक्रेता भी गाइडलाइन का ध्यान नहीं रख रहे हैं। लोग अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर बाजारों में पहुंच रहे हैं, जिसके कारण मुख्य मार्ग व बाजारों में जाम लग रहा है। लोग बिना मास्क लगाए भी बाजारों में खरीदारी के लिए आ रहे हैं। बाजारों में आ रही भीड़ के चलते कोरोना संक्रमण के फैलने की भी आशंका बढ़ गयी है। मुख्य चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात है लेकिन फिर भी दुकानों पर भीड़ व बिना मास्क वाले केमिस्ट की दुकान पर नहीं है शारीरिक दूरी का ख्याल

समय एक बजे का था केमिस्ट की दुकान पर लोग शारीरिक दूरी का ख्याल नहीं रख रहे थे। एक दूसरे से सटे हुए खड़े रहते हैं। ऐसा केमिस्ट की दुकान पर ही होगा तो अन्य जगहों पर भी भीड़ जुटी रहेगी। केमिस्ट भी ग्राहकों को दो गज की दूरी के बारे में जागरूक नहीं कर था। कई लोग के चेहरे पर भी मास्क नहीं था।

वाहन चलाते समय चेहरे पर नहीं होता मास्क

बाजारों में खरीदारी करने आए वाहन चालकों के चेहरे पर मास्क नहीं होता है। शनिवार को जब दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर मुख्य मार्केट पर जाकर जायजा लिया तो लगभग ग्राहकों के चेहरे पर मास्क नहीं था। ऐसे ही बाजारों से निकल रहे थे।

दुकानदार नहीं लगा रहे है मास्क

बाजारों में दुकानदार मास्क नहीं लगा रहे हैं। दुकानों पर ऐसे ही ग्राहकों को सामान देते रहते है। ग्राहकों की भी परचून की दुकानों पर भीड़ जुटी रहती है। सैनिटाइजर का दुकानों पर प्रबंध नहीं है। बिना हाथ सैनिटाइज करवाए दुकानों में ग्राहकों को प्रवेश दिया जा रहा है। तो ऐसे बीमारी से जंग नहीं जीती जा सकती है। इसके लिए नियम को समझना होगा। कपड़ा दुकानों पर महिलाएं मास्क के बगैर पहुंची हुई थी।

chat bot
आपका साथी