पौधारोपण को जन अभियान बनाने की जरूरत : तेजवीर

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तेजवीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना सबका दायित्व है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 05:50 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 05:50 AM (IST)
पौधारोपण को जन अभियान बनाने की जरूरत : तेजवीर
पौधारोपण को जन अभियान बनाने की जरूरत : तेजवीर

संवाद सहयोगी, पूंडरी : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तेजवीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। पौधारोपण को एक जन-अभियान बनाना होगा। वे गांव अहमदपुर और कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी के खेल मैदान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि पौधों से हमें जीवनदायिनी आक्सीजन मिलती है। आक्सीजन के महत्व को हम कोरोना की दूसरी लहर में भलीभांति समझ चुके हैं। धरती पर जिस तादाद में वनों की संख्या घटी है, इसके लिए कोई और नहीं, बल्कि हम स्वयं जिम्मेदार हैं। आधुनिकता की दौड़ में हमने वनों को बर्बाद करके रख दिया। अब पर्यावरण को बचाने के लिए भी हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में हर वर्ष एक पौधा लगाकर बड़े होने तक उसकी देखभाल का संकल्प लेना होगा। तभी हम पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभा सकते हैं। कार्यक्रम में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी याद किया गया। इस मौके पर विनोद बंसल, संदीप गर्ग, अमित टाया, हर्ष सेठी, सतबीर, शेर सिंह मौजूद थे। बैंक शाखा ने चलाया पौधारोपण अभियान

गो ग्रीन अभियान के तहत एचडीएफसी बैंक की पूंडरी शाखा की तरफ से पौधारोपण अभियान चलाया गया। बैंक सदस्य लोकेश बंसल ने बताया कि बैंक हर वर्ष यह अभियान चलाता है। बैंक कर्मचारी जगह-जगह पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें धरती पर जीवन को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। अभियान के तहत बैंक कर्मचारियों ने डीएवी स्कूल के खेल मैदान में पौधे लगाए गए। इस मौके पर चंपा जोशी, अनुज कुमार, सचिन कुमार, विकास, हरमेश मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी