पांच हजार किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में होने वाली परेड लिए हुए रवाना

दिल्ली ट्रैक्टर परेड के लिए जिले से पांच हजार के करीब किसान ट्रैक्टर लेकर रवाना हो गए हैं जो टीकरी बॉर्डर व सिघू बॉर्डर पर पहुंचेंगे। टिकरी बॉर्डर पर किसान जींद से रोहतक व सिघू बार्डर पर राजौंद व असंध के रास्ते से जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 06:38 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 06:38 AM (IST)
पांच हजार किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली 
में होने वाली परेड लिए हुए रवाना
पांच हजार किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में होने वाली परेड लिए हुए रवाना

जागरण संवाददाता, कैथल :

दिल्ली ट्रैक्टर परेड के लिए जिले से पांच हजार के करीब किसान ट्रैक्टर लेकर रवाना हो गए हैं जो टीकरी बॉर्डर व सिघू बॉर्डर पर पहुंचेंगे। टिकरी बॉर्डर पर किसान जींद से रोहतक व सिघू बार्डर पर राजौंद व असंध के रास्ते से जाएंगे। भाकियू के जिलाध्यक्ष होशियार गिल ने दावा किया कि 26 जनवरी की दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में कैथल जिले से पांच हजार ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगे। ट्रैक्टर निकल चुके है जो आज शाम तक पहुंच जाएंगे। गिल का कहना है कि करीब दो महीने से अन्नदाता ठंड के मौसम में अपने हकों के लिए बार्डर पर धरना दिए बैठे हैं, लेकिन सरकार अपना तानाशाही रवैया छोड़ने को तैयार नहीं है। भाजपा सरकार ने सरकारी क्षेत्र को तो बेच दिया है, अब खेती को बर्बाद करने के लिए तीन कृषि कानून के लेकर आई है। हजारों किसान दो महीने से दिल्ली के चारों ओर डेरा डाले बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। केन्द्र सरकार द्वारा देश-विदेश के चंद उद्योगपतियों के मुनाफों के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कि ये तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। यदि अन्नदाता पूंजीपतियों के अधीन होता है तो देश के सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो जाएगी, इसलिए किसानों के हित देखते हुए सरकार को इन कानूनों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे, किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

ट्रैक्टर परेड में शामिल होने

के लिए हुए दिल्ली रवाना

संवाद सहयोगी, सीवन :

26 जनवरी को किसानों द्वारा दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाले जाने में शामिल होने के लिए गांव फिरोजपुर से 14 ट्रैक्टर व ट्रालियों में किसान रवाना हुए। भारतीय किसान यूनियन (चढृूनी) के ब्लाक प्रधान उदय सिंह फिरोजपुर ने बताया कि आज लगभग 170 किसान दिल्ली के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों में रवाना हुए हैं। इनमें से दो ट्रालियों में पानी, हरी सब्जियां, बिस्कुट आदि हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में निकलने वाली ट्रैक्टर परेड ऐतिहासिक होगी व सरकार को हर हालत में ये तीनों कानून रद्द करने ही पड़ेंगे। इस मौके पर हवा सिंह, रामकुमार, बलिद्र, कुलदीप, बलवान, रमेश, सेशा, रणधीर, महेंद्र, विजय, कृष्ण व कपिल मौजूद थे।

33 वें दिन भी धरना रहा जारी

जासं, कैथल: भारतीय किसान सयुंक्त मोर्चा के आह्वान पर खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति का रिलायंस पेट्रोल पंप जींद रोड़ पर 33 वें दिन भी धरना जारी रहा। अध्यक्षता किसान नेत्री कमला जाखौली ने की। जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा आंदोलन उस समय तक जारी रहेगा, जब तक कृषि कानून व बिजली बिल 2020 वापस नहीं होते। 26 जनवरी को धरना स्थल पर ही गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। महिलाओं व पुरुष किसान हिस्सा लेगी। दिल्ली में किसानों द्वारा ट्रैक्टर परेड की जाएगी तथा तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी