स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

फोटो संख्या 30 संस गुहला-चीका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में राष्ट्रीय विज्ञान ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:37 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:37 AM (IST)
स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

संस, गुहला-चीका : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रयोगशाला का आयोजन किया गया। महान विज्ञानी सर सीवी रमन को नमन किया गया। विज्ञान अध्यापक पंकज रंगा ने छात्रों को विज्ञान के तहत की गई उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने खेल-खेल में विज्ञान की गतिविधियों में भाग लिया। पंकज रंगा ने छात्रों को कहा कि आप सोचो, उसको जानो यही विज्ञान है। स्कूल प्रधानाचार्या इंद्रजीत कौर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है और वे इस विषय की तरफ आकर्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे चारों तरफ मौजूद है। नित्य नए नए आविष्कार हो रहे हैं। जो बच्चे विज्ञान पढ़ने में रुचि लेते हैं उन्हें बाल वैज्ञानिक बनने का अवसर मिलता है। विज्ञान के प्रति बच्चों में उत्साह देखा जाता है। इस मौके पर मौलिक मुख्य अध्यापक नरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।

बच्चों ने किया कल्पना चावला तारामंडल का भ्रमण

संस, गुहला-चीका : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गग्गड़पुर प्रधानाचार्य सूरजभान ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक धरोहर और अन्य वैज्ञानिक उपलब्धियों को अवलोकन करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल के 52 विद्यार्थियों ने चार अध्यापकों के साथ ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र के भ्रमण कर आनंद उठाया। बच्चों की सुरक्षा के लिए उनके साथ स्कूल की ओर से मेडिकल किट, सैनिटाइजर और मास्क का प्रबंध किया गया था। भ्रमण के दौरान बच्चों ने कल्पना चावला तारामंडल, पनोरमा, ब्रह्मासरोवर, शेखचिल्ली का मकबरा और महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।

chat bot
आपका साथी