खेल ग्रेडेशन रिन्यू करवाने के लिए धक्के खा रहे सर्कल कबड्डी के खिलाड़ी

कैथल जिला खेल विभाग की तरफ से खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाए जाते हैं। सी और डी ग्रेड के सर्टिफिकेट जिला स्तर पर बनाए जाते हैं। सर्कल कबड्डी के दो नेशनल स्तर के खिलाड़ी अपने ग्रेडेशन सर्टिफिकेट को रिन्यू करवाने के लिए एक साल से विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 06:37 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 06:37 AM (IST)
खेल ग्रेडेशन रिन्यू करवाने के लिए धक्के खा रहे सर्कल कबड्डी के खिलाड़ी
खेल ग्रेडेशन रिन्यू करवाने के लिए धक्के खा रहे सर्कल कबड्डी के खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, कैथल : जिला खेल विभाग की तरफ से खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाए जाते हैं। सी और डी ग्रेड के सर्टिफिकेट जिला स्तर पर बनाए जाते हैं। सर्कल कबड्डी के दो नेशनल स्तर के खिलाड़ी अपने ग्रेडेशन सर्टिफिकेट को रिन्यू करवाने के लिए एक साल से विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। खिलाड़ी सौंगल निवासी सुधीर और जाखौली निवासी रमेश ने बताया कि 2015 में उनके बी-वन ग्रेड के सर्टिफिकेट बने थे। 2018 में नई खेल नीति बनाई गई थी, जिसके अनुसार उनके सी ग्रेड के सर्टिफिकेट बनने हैं। एक साल पहले विभाग को कागजात दिए थे, लेकिन आज तक भी ग्रेडेशन रिन्यू नहीं किए गए हैं। 2014 में उत्तराखंड में हुई सर्कल कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर मेडल हासिल किए थे। इस बारे में कई बार जिला खेल अधिकारी को मिल चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। खिलाड़ियों ने बताया कि उनके साथी खिलाड़ियों ने दूसरे जिलों से अपने सर्टिफिकेट रिन्यू करवा लिए हैं। अब अगर उनके सर्टिफिकेट रिन्यू करके नहीं दिए गए तो वे कोर्ट में अपील करेंगे।

ये हैं सर्टिफिकेट के फायदे

खिलाड़ियों के लिए इस सर्टिफिकेट के बहुत फायदे होते हैं। जो खिलाड़ी किसी भी कालेज में स्पो‌र्ट्स कोटा में दाखिला लेना चाहता है, इसके लिए यह सर्टिफिकेट बहुत जरूरी है। सरकारी नौकरियों में भी स्पो‌र्ट्स कोटा होता है। उसमें आवेदन करने के लिए भी खिलाड़ी के पास भर्ती की श्रेणी के हिसाब से ए, बी, सी या डी सर्टिफिकेट होना जरूरी है। सरकार की ओर से भी इन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं।

कागजात इंडियन ओलंपिक एसो. को भेजा

जिला खेल अधिकारी सतविद्र गिल ने बताया कि ग्रेडेशन सर्टिफिकेट नए बनाने और रिन्यू करने के लिए संबंधित खेल एसोसिएशन से वेरिफिकेशन करवाई जाती है। सर्कल कबड्डी खिलाड़ियों के कागजात वेरिफिकेशन करवाने के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को भेजे हुए हैं। वहां से वेरिफिकेशन पत्र मिलने के बाद दोनों खिलाड़ियों के सर्टिफिकेट रिन्यू कर दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी