नीफा ने देश भर में 20 लाख पौधे लगाने का लिया संकल्प

नीफा (नेशनल इंटीग्रेटिड फोरम आफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट) ने अनूठी पहल करने का संकल्प लिया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए ने देश भर में पौधा रोपण महाभियान चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:57 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:57 AM (IST)
नीफा ने देश भर में 20 लाख पौधे लगाने का लिया संकल्प
नीफा ने देश भर में 20 लाख पौधे लगाने का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, कलायत : नीफा (नेशनल इंटीग्रेटिड फोरम आफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट) ने अनूठी पहल करने का संकल्प लिया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए ने देश भर में पौधा रोपण महाभियान चलाया जाएगा। इसके तहत भारत देश में विभिन्न प्रजातियों के 20 लाख पौधे लगाने का टारगेट रखा गया है। नीफा गठन के 21 सितंबर को 20 वर्ष पूर्ण होने पर 20 लाख पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। नीफा चेयरमैन प्रीतपाल पन्नू ने पौधा रोपण अभियान से जुड़े पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। वे कलायत के गांव कैलरम के राजकीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान संगठन से जुड़े अभियान को प्रभावी तौर से गतिमान रखने के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें अमित बढ़सीकरी को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। विजय बुच्ची सचिव, उपाध्यक्ष कुलदीप कैलरम, रवि सजूमा प्रैस सचिव, सोनिया बात्ता संयुक्त सचिव, मंजीत कलासर सांस्कृतिक सचिव, रवि प्रकाश गर्ग और बिजेंद्र कमालपुर संयुक्त रूप से सलाहकार की बागडोर संभालेंगे। सदस्य के रूप में प्रगट सिंह, संजीव कुमार, प्रवीण कुमार, दीप चंद, प्रीति कलासर, सुनीता, डिपल शर्मा और लाजपत राय सिगला गतिशील रहेंगे। प्रीतपाल पन्नू ने बताया कि नीफा राष्ट्रीय संगठन है। ये देश के 27 राज्यों में जन चेतना का मिशन चलाए है।

chat bot
आपका साथी