श्मशान घाट की दीवार ऊंची करवाकर कांटेदार तार लगाएगी नप, जेई ने किया निरीक्षण

करनाल रोड रेलवे फाटक के पास स्थित श्मशान घाट से आवारा कुत्तों द्वारा नवजात बच्ची के शव को निकालकर खाने के मामले में नगर परिषद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। नप के जेई पंकज कुमार ने मंगलवार को श्मशान घाट का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 05:38 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 05:38 PM (IST)
श्मशान घाट की दीवार ऊंची करवाकर कांटेदार तार लगाएगी नप, जेई ने किया निरीक्षण
श्मशान घाट की दीवार ऊंची करवाकर कांटेदार तार लगाएगी नप, जेई ने किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, कैथल : करनाल रोड रेलवे फाटक के पास स्थित श्मशान घाट से आवारा कुत्तों द्वारा नवजात बच्ची के शव को निकालकर खाने के मामले में नगर परिषद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। नप के जेई पंकज कुमार ने मंगलवार को श्मशान घाट का निरीक्षण किया। वीरवार से दीवारों को ऊंचा उठाने और दीवारों पर तार लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें कि शनिवार रात को कुत्तों ने श्मशान घाट में दफनाए गए एक नवजात बच्ची के शव को निकाल लिया था। कुत्ते शव को श्मशान घाट के पास ही खा रहे थे। कालोनी के लोगों ने मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस और नगर परिषद अधिकारियों को दी थी। पुलिस और लोगों ने बच्ची के शव को दोबारा से दफना दिया था। दीवार नीची होने के कारण ऐसी दो घटनाएं पहले भी हो चुकी थी। लोगों ने मांग की थी कि दीवारों को ऊंचा किया जाए। दैनिक जागरण ने मंगलवार के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नप अधिकारी हरकत में आए और इस समस्या का समाधान करने के लिए जेई पंकज कुमार की जिम्मेदारी लगाई। दीवारों पर लगाई जाएंगी तारें

करनाल रोड रेलवे फाटक के पास दीवार नीची है। नीची दीवार होने के कारण कुत्ते आसानी से श्मशान घाट में घुस जाते हैं। रात के अंधेरे में बच्चों के शवों को निकाल लेते हैं। अब जो दीवार नीची है उसे ऊंचा कर दिया जाएगा। इसके अलावा दीवारों पर कांटेदार तार लगाई जाएगी ताकि कुत्ते श्मशान घाट के अंदर ही ना जा पाएं। वर्जन

नप कार्यकारी अधिकारी रविद्र सिंह निर्देशानुसार करनाल रोड स्थित श्मशान घाट का निरीक्षण किया गया है। वीरवार से दीवारों को ऊंचा करने और उन पर कांटेदार तारें लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

पंकज कुमार, जेई, नगर परिषद।

chat bot
आपका साथी