दिल्ली में चल रहा आंदोलन पूरी तरह से कांग्रेस प्रायोजित : नायब सिंह सैनी

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि दिल्ली में चल रहा आंदोलन कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के बयान से ये बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:00 AM (IST)
दिल्ली में चल रहा आंदोलन पूरी तरह से कांग्रेस प्रायोजित : नायब सिंह सैनी
दिल्ली में चल रहा आंदोलन पूरी तरह से कांग्रेस प्रायोजित : नायब सिंह सैनी

संवाद सहयोगी, पूंडरी : सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि दिल्ली में चल रहा आंदोलन कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के बयान से ये बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है। सांसद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर फतेहपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने के बाद पूंडरी में प्रमुख व्यवसायी संदीप गर्ग के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसानों को निर्देश दिए हैं कि वो पंजाब में आंदोलन न कर हरियाणा व दिल्ली में करें ताकि उनका आर्थिक नुकसान हो। सांसद ने कहा कि कैप्टन ने जो शब्द बोले है वो कांग्रेस के हैं।

उन्होंने कहा कि ये आंदोलन हरियाणा में नहीं बल्कि पंजाब में होना चाहिए था। क्योंकि हरियाणा तो पहले ही किसानों की 11 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम कर रहा है। पंचायत चुनाव में हो रही देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये चुनाव आयोग का काम है। सरकार चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जैसे ही आयोग के आदेश होंगे और एक याचिका जो कोर्ट में लंबित है उस पर निर्णय आ जाएगा चुनाव करवाए जाएंगे।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना, सतपाल चुग, मंडल अध्यक्ष विनोद बंसल, मुनीष कठवाड़, राजकुमार गर्ग, एडवोकेट कंवरदीप वालिया, राजेंद्र शर्मा, रजनीश गर्ग, अमित टाया, श्रवण सिगला व कृष्ण पिलनी मौजूद थे।

भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : नायब सैनी

संवाद सहयोगी ढांड : सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा समर्पण के तहत सेवा कार्यों में भाग लें और साथ ही भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने किसानों को आह्वान किया कि किसान कांग्रेस के बहकावे में ना आएं। सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ है। सांसद सैनी व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर आज कस्बे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में पौधारोपण करने के बाद केंद्र में कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान का निरीक्षण कर रहे थे। जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा समर्पण के अंतर्गत मनाते हुए हर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मानवता की सेवा में लगा हुआ है और निश्स्वार्थ भाव से जनता की सेवा कर रहा है। इस मौके पर भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष शमशेर जडौला, जिला उपाध्यक्ष ईशम सिंह साकरा, पूर्व सरपंच प्यारे लाल, वीरभान खेपड़, जिला सचिव विजेंद्र मेहला, नरेश गुर्जर व मुनीष सोनी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी