नप चुनाव की तैयारी, शहर के वार्डों के ड्रा निकाले

शहर में पार्षदों के चुनावों को लेकर सोमवार को ड्रा निकाले गए। पंचकूला स्थित शहरी स्थानीय निकाय विभाग में यह प्रक्रिया की गई। सभी 31 वार्डों की सूची तैयार की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 06:24 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 06:24 AM (IST)
नप चुनाव की तैयारी, शहर के वार्डों के ड्रा निकाले
नप चुनाव की तैयारी, शहर के वार्डों के ड्रा निकाले

जागरण संवाददाता, कैथल : शहर में पार्षदों के चुनावों को लेकर सोमवार को ड्रा निकाले गए। पंचकूला स्थित शहरी स्थानीय निकाय विभाग में यह प्रक्रिया की गई। सभी 31 वार्डों की सूची तैयार की गई है।

नप चेयरपर्सन सीमा कश्यप, ईओ बलबीर सिंह, पार्षद यशपाल प्रजापति, पार्षद गोपाल सैनी, पार्षद ज्योति सैनी, पार्षद आशा रानी, पार्षद विनोद सोनी और एक डीसी की ओर से मनोनीत कर्मचारी शामिल रहा। 31 में 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। दो वार्ड बीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं। कुछ वार्डों में बदलाव भी किया गया है। जो पहले ओपन थे, उन्हें महिला आरक्षित किया गया है। 31 में से 20 वार्डों में बदलाव किया गया है। इनमें से कुछ वार्ड पहले सामान्य थे, उन्हें महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति से संबंधित वार्डों में भी बदलाव किया गया है।

बॉक्स

2021 में होने हैं चुनाव

मई 2016 में पार्षदों के चुनाव हुए थे। इस बार मई या जून 2021 तक चुनाव होने की उम्मीद है। अब वार्डों के लिए ड्रा निकल चुके हैं। हालांकि चार महीने पहले ही लोगों ने पार्षद पद के लिए तैयारी शुरू कर रखी है। इस बार नगर परिषद चेयरमैन के चुनाव भी सीधे होंगे।

बॉक्स :

जाने कौनसा वार्ड आरक्षित और कौनसा सामान्य

वार्ड संख्या: साल 2016 में, साल 2021 में

01 महिला अनुसूचित जाति आरक्षित अनुसूचित जाति आरक्षित 02 सामान्य महिला आरक्षित 03 अनुसूचित जाति आरक्षित महिला अनुसूचित जाति आरक्षित

04 सामान्य सामान्य

05 अनुसूचित जाति आरक्षित महिला अनुसूचित जाति आरक्षित

06 सामान्य महिला आरक्षित

07 महिला आरक्षित सामान्य

08 सामान्य महिला आरक्षित

09 महिला आरक्षित सामान्य

10 महिला आरक्षित सामान्य

11 सामान्य महिला आरक्षित

12 महिला अनुसूचित जाति आरक्षित अनुसूचित जाति आरक्षित

13 सामान्य महिला आरक्षित

14 सामान्य सामान्य

15 महिला आरक्षित सामान्य

16 महिला आरक्षित सामान्य

17 सामान्य सामान्य

18 महिला आरक्षित सामान्य 19 सामान्य महिला आरक्षित 20 सामान्य सामान्य 21 सामान्य सामान्य 22 महिला आरक्षित सामान्य 23 बीसी आरक्षित बीसी आरक्षित 24 सामान्य महिला आरक्षित 25 सामान्य महिला आरक्षित 26 महिला आरक्षित सामान्य 27 महिला आरक्षित सामान्य 28 सामान्य सामान्य 29 बीसी आरक्षित बीसी आरक्षित 30 सामान्य महिला आरक्षित 31 अनुसूचित जाति आरक्षित अनुसूचित जाति आरक्षित

बॉक्स : 20 वार्डों में इस बार फेरबदल किया गया

नगर परिषद की चेयरपर्सन सीमा कश्यप ने बताया कि वार्डों लिए ड्रा निकालने को लेकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से बुलाया गया था। वहां मौजूद पार्षदों और अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करके वार्डों की सूची तैयार कर दी गई है। 31 में से 20 वार्डों में इस बार फेरबदल किया गया है।

chat bot
आपका साथी