26 नवंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए नपा सफाई कर्मचारियों की बैठक

सर्व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर 26 नवंबर की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर शुक्रवार को कलायत में नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नपा सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान नवीन ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:50 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:50 AM (IST)
26 नवंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने  के लिए नपा सफाई कर्मचारियों की बैठक
26 नवंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए नपा सफाई कर्मचारियों की बैठक

संवाद सहयोगी, कलायत: सर्व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर 26 नवंबर की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर शुक्रवार को कलायत में नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नपा सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान नवीन ने की। बैठक में 26 नवंबर की हड़ताल को सफल बनाने के लिए अभियान की रूपरेखा तय की गई व निर्णय लिया गया कि हड़ताल की सफलता के लिए हड़ताल में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बैठक में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर चर्चा की।

नगरपालिका संघ के महासचिव शिवचरण और राज्य के उप प्रधान राजिद्र सिणंद ने आगामी आंदोलन के बारे मे बताया कि 28 और 29 अक्टूबर को 24 घंटे नगर पालिका कर्मी क्रमिक भूख हड़ताल की करेंगे। आठ नवंबर को गृह मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव अंबाला में किया जाएगा। अपनी मांगों के समर्थन में 26 नवंबर की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल मे बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी रमेश कौलेखां, सुरेश उचाना, वीरेंद्र, संजय, रूबी, संतोष, संजीव व अन्य नपा कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी