25 लाख खर्च कर नंदीशाला में जल्द शेड बनाएगी नप

नगर परिषद की ओर से नंदीशाला में शेड निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी किया जाना है। वर्क ऑर्डर मिलते ही शेड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:11 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:11 AM (IST)
25 लाख खर्च कर नंदीशाला  में जल्द शेड बनाएगी नप
25 लाख खर्च कर नंदीशाला में जल्द शेड बनाएगी नप

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद की ओर से नंदीशाला में शेड निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी किया जाना है। वर्क ऑर्डर मिलते ही शेड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। शेड बनने के बाद नप की ओर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का टेंडर लगाया जाएगा। जिला पालिका आयुक्त कुलधीर सिंह ने जल्द काम शुरू करवाने के लिए नप अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं। शहर में करीब 700 पशु सड़कों पर हैं। शेड बनने के बाद करीब 300 पशुओं को पकड़ा जाएगा।

इसके अलावा नप दोबारा से सभी गोशाला संचालकों की मीटिग बुलाएगी। सभी गोशालाओं को पशु लेने के लिए मनाया जाएगा। पहली मीटिग में सभी गोशाला संचालकों ने पशु लेने से मना कर दिया था। शहर की चार मुख्य गोशालाओं में करीब दस हजार पशु हैं। ऐसे में अगर वे और पशु लेंगे तो चारे की समस्या आ जाएगी। संचालकों ने यह भी कहा था कि अगर नप उन्हें बजट दे तो वे पशु लेने के लिए तैयार हैं। नप में इस तरह बजट देने का कोई प्रावधान नहीं होने के कारण मीटिग में कोई सहमति नहीं बन पाई थी।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर नप गंभीर है। जल्द ही नंदीशाला में शेड निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। उसके बाद ही पशुओं को पकड़ने का टेंडर लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी