सुरक्षा नहीं मिलने के कारण बिना मास्क वालों का चालान नहीं काट रहे नप कर्मचारी

नगर परिषद की तरफ से बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों का चालान काटने का अभियान शुरू किया गया था। पांच दिनों से यह अभियान बंद है। चालान काटने वाली नप टीम को पुलिस सुरक्षा नहीं मिल रही है जिस कारण कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 06:06 AM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 06:06 AM (IST)
सुरक्षा नहीं मिलने के कारण बिना मास्क वालों  का चालान नहीं काट रहे नप कर्मचारी
सुरक्षा नहीं मिलने के कारण बिना मास्क वालों का चालान नहीं काट रहे नप कर्मचारी

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद की तरफ से बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों का चालान काटने का अभियान शुरू किया गया था। पांच दिनों से यह अभियान बंद है। चालान काटने वाली नप टीम को पुलिस सुरक्षा नहीं मिल रही है, जिस कारण कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। बता दें कि अभियान के दौरान कर्मचारियों का कई बार मास्क ना लगाने वाले लोगों से विवाद हो चुका था। कुछ युवक तो चालान करने के बाद जुर्माने के 500 रुपये भी नहीं जमा करवाते थे। अगर नप टीम बाजार में चालान करने के लिए जाती है तो दुकानदार टीम का विरोध कर देते हैं। नप कर्मचारियों ने इस बारे में कार्यकारी अधिकारी को भी अवगत करवाया हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें पुलिस सुरक्षा नहीं मिल जाती वे दोबारा से अभियान शुरू नहीं करेंगे।

कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इस बार कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। उसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। ना तो मास्क लगा रहे हैं और ना ही दो गज दूरी नियम का पालन किया जा रहा है। नगर परिषद कार्यालय में बिना मास्क लगाए आने वालों की एंट्री बंद की हुई है। कार्यालय के गेट पर ही दो कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं जो सैनिटाइजेशन के बाद ही लोगों को अंदर जाने दे रहे हैं।

उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह बताया कि कर्मचारियों को बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों के चालान काटने के निर्देश दिए हुए हैं। पुलिस सुरक्षा को लेकर उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

chat bot
आपका साथी