बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी धरने पर डटे, मनाया दमन विरोधी दिवस

बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर कैथल जिले के कर्मचारी 17वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहे। अध्यक्षता जिला प्रधान जो¨गद्र ¨सह और मंच संचालन रणदीप शर्मा ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 06:04 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 02:56 AM (IST)
बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी धरने पर  डटे, मनाया दमन विरोधी दिवस
बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी धरने पर डटे, मनाया दमन विरोधी दिवस

जागरण संवाददाता, कैथल : बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर कैथल जिले के कर्मचारी 17वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहे। अध्यक्षता जिला प्रधान जो¨गद्र ¨सह और मंच संचालन रणदीप शर्मा ने किया।

राज्य उपमहासचिव सुरेश उचाना ने कहा कि सरकार चुनावी वादे भूल कर कर्मचारियों की जायज मांगें मानने के बजाय दमनकारी नीति अपना रही है, जिसका एसोसिएशन डट कर विरोध करती है। सरकार हठधर्मिता छोड़ कर कर्मचारियों की मांगें मानकर स्वास्थ्य सेवाओं को पुन: बहाल करवाने का कार्य करे।

प्रवक्ता श्रवण ने बताया कि कर्मचारियों पर लाठीचार्ज और एस्मा के तहत मुकदमा दर्ज करवाने के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में दमन विरोधी दिवस मनाया गया। कर्मचारियों ने शहरभर में जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय पर रोष प्रदर्शन करते हुए डीसी को ज्ञापन सौंपा।

अनिश्चितकालीन आंदोलन को जिला सचिव सुनील मलिक, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जसवीर ¨सह, सत्यवान, वन मजदूर संघ के राज्य प्रधान विजय शर्मा, आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला देवी, आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान संतोष ब्राह्मणी वाला व अन्य कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी