अवैध कालोनियों को वैध कराने के लिए विधायक ईश्वर सिंह ने सीएम को लिखा पत्र

चीका शहर की सभी अवैध कालोनियों को वैध करवाने के लिए विधायक ईश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा हैं। विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि जब तक ये कालोनियों वैध नहीं होंगी तब तक इन कालोनियों में कानूनी रूप से सभी सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी व कालोनीवासी इसी तरह अधूरेपन के साथ जिदगी बसर करने को मजबूर होंगे। चीका शहर की सभी अवैध कालोनियों को वैध करवाने के लिए विधायक ईश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा हैं। विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि जब तक ये कालोनियों वैध नहीं होंगी तब तक इन कालोनियों में कानूनी रूप से सभी सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी व कालोनीवासी इसी तरह अधूरेपन के साथ जिदगी बसर करने को मजबूर होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:39 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:39 AM (IST)
अवैध कालोनियों को वैध कराने के लिए  विधायक ईश्वर सिंह ने सीएम को लिखा पत्र
अवैध कालोनियों को वैध कराने के लिए विधायक ईश्वर सिंह ने सीएम को लिखा पत्र

संस, गुहला चीका : चीका शहर की सभी अवैध कालोनियों को वैध करवाने के लिए विधायक ईश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा हैं। विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि जब तक ये कालोनियों वैध नहीं होंगी तब तक इन कालोनियों में कानूनी रूप से सभी सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी व कालोनीवासी इसी तरह अधूरेपन के साथ जिदगी बसर करने को मजबूर होंगे।

विधायक ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जो अवैध कालोनियां कई वर्षों से अस्तित्व में है, उन्हें यदि वैधता प्रदान कर दी जाए तो वहां रहने वाले लोग और उनकी आने वाली पीढिय़ां कानूनी ढंग से बिजली, पानी, सड़कों, गलियों जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी जिदगी बसर कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनियों में रह रहे लोग न केवल जरूरी सुविधाओं से वंचित हैं, बल्कि बैकों या अन्य महकमों से सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाला लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं, जिसके कारण यह लोग योजनाबद्ध तरीके से अपने जीवन को आगे नहीं बढ़ा पाते हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि कालोनियां वैध हो और इसमें रहने वाले इसके लोग आमजन की तरह मुख्यधारा से जुड़े। उन्होंने कहा कि कालोनियां अवैध होने से नगरपालिका में मकान के नक्शे पास नहीं होते। -----------

chat bot
आपका साथी